त्वचा को हमेशा जवां बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये आहार

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 05:48 PM (IST)

एक उम्र के बाद बुढ़ापा आना नैचुरल है। मगर कुछ लोग समय से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। जो उनकी पर्सनालिटी को खराब कर देता है। यंग दिखने और जवां रहने के लिए वह कई तरह की कसरत और ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। मगर इससे कई बार त्वचा को नुकसान भी हो जाता है। एेसे में आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके हमेशा जवां दिखाई दे सकते हैं। 


1. सोया
सोयाबीन, सोया दूध में फैट की कम मात्रा और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों और स्किन को मजबूत रखने का काम करता है। हमेशा जवां रहने के लिए सोयाबीना को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 


2. अंडा
अंडे में विटामिन  A, B और E पाई जाती है। इसका रोजना सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती। सके साथ ही यह बढ़ती उम्र को रोकने में भी सहायक है। 
 

 

3. अनार
अनार में एंटी एजिंग को कम और चेहरे पर ग्लो लाने वाले गुण पाए जाते हैं। स्किन को हैल्दी और यंग दिखने के लिए रोजाना सुबह अनार का सेवन करें। 

 

4. खट्टे फल
खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर और मौसमी फलो का सेवन करने से भी आप हमेशा जवां दिखाई दे सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन C बूढ़ा नहीं होने देता। 


5. दही
इसमें मौजूद कैल्शियम और पौष्टिक तत्व शरीर और स्किन को स्वास्थ रखने का काम करता है। त्वचा की झुर्रियों को कम करने के लिए दही का सेवन जरूर करें। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static