Republic Day 2023: बच्चों को आदर्श नागरिक बनाएंगी ये बातें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 12:02 PM (IST)

कल पूरे भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह त्योहार भारत के प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। कई दशकों तक भारत अंग्रेजों का गुलाम रहा है, जिसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और भारतीय युवाओं ने मिलकर देश को आजाद करवाने के लिए बहुत ही संघर्ष किया। कड़े संघर्ष के बाद 1947 में देश को आजादी मिली और लगभग तीन साल के बाद भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र बना। तीन साल बाद भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र बना और आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। गणतंत्र दिवस को सभी बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों को इस दिन देशभक्ति की बातें सिखाकर उन्हें एक आदर्श नागरिक बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चों को अच्छा नागरिक बना सकते हैं...

सुनाएं आजादी की कहानियां

आप बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन के किस्से, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आंदोलनकारियों की कहानियां सुना सकते हैं। इससे बच्चे भारत के इतिहास के बारे में अच्छे से जान पाएंगे और उनकी जीवन से प्रेरणादायक सीख भी ले पाएंगे। 

PunjabKesari

कार्यक्रम में करें बच्चों का शामिल 

स्कूल में होने वाले गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में आप बच्चों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपकी सोसाइटी में कोई कार्यक्रम हो रहा है तो आप उसमें भी बच्चों को शामिल कर सकते हैं। नाटक, भाषा और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में और भी अच्छे से जान पाएंगे। 

सिखाएं देशभक्ति के गाने 

बच्चे फिल्मी गाने बहुत ही जल्दी याद कर लेते हैं। ऐसे में आप उन्हें कविताएं और देशभक्ति के गाने भी सिखा सकते हैं। राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत सुनाकर आप बच्चे को याद करवा सकते हैं। इसके अलावा आप बच्चों को देशभक्ति से जुड़ी फिल्में भी दिखा सकते हैं। 

PunjabKesari

उत्साह से मनाएं राष्ट्रीय पर्व 

दीवाली, होली के जैसे आप राष्ट्रीय पर्वों पर भी पूरा उत्साह दिखाएं। इन त्योहारों पर उत्साह दिखाने से बच्चे राष्ट्रीय पर्वों का महत्व समझेंगे। साथ ही वह दिनों के महत्व को समझ सकेंगे और जीवनभर राष्ट्रीय पर्वों का याद रखने के साथ गर्व से मनाएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static