Year Ender 2020: इस साल लोगों ने घर पर बनी सब्जियों का लिया मजा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 05:46 PM (IST)

2020 का सारा साल कोरोना के कहर में बीता। वहीं लॉकडाउन के कारण हर किसी ने बड़ी ही मुश्किलों का सामना किया। मगर जहां इसके कारण लोग परेशान से वहीं उन्होंने इसमें खुश व सेहतमंद रहने के लिए अलग-अलग चीजों को अपनाया। इनमें से ही एक है गार्डनिंग। ऐसे में बहुत से लोगों ने घरों पर गार्डनिंग करके ताजी सब्जियों का आनंद मनाया। इसके साथ ही बहुत से सेलेब्रेटी ने भी गार्डनिंग का मजा लिया। ऐसे में आप भी इन्हें अपने किचन गार्डन में उगाकर इन सब्जियों को खा सकते हैं। 

PunjabKesari

धनिया

धनिया को छोटे-छोटे गमले में आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए धनिया के बीज को मिट्टी में डालें। 3-4 दिनों में ही पत्ते अंकुरित होने लगेंगे। इस तरह आप अपने हिसाब से धनिया चाकू की मदद से काट कर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

टमाटर 

टमाटर के बीजों को गमलों में डालकर सामान्य तापमान पर रखें। इसे समय-समय पर पानी डालते रहे। 2-3 महीनों में आप लाल-लाल टमाटरों को खाने का मजा ले सकती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

हरे प्‍याज

हरे प्याज को लोग खासतौर पर खाना पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमेंद माना जाता है। इसके आप बड़ी आसानी से घर पर उगा सकती है। इसके लिए गमलों में इसके बीज डालकर हफ्ते में 3 से 4 बार पानी दें। कुछ ही हफ्तों में प्याज बन कर तैयार हो जाएंगे। ऐसे में आप इसकी फ्रेश पत्तियों को तोड़कर खाने का मजा ले सकती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

नींबू

इसके लिए नींबू के बीज को मिट्टी में दबाकर  ऊपर से थोड़ा सा पानी डालें। इसे ऐसी जगह पर रखें जहां से धूप आसानी से मिल जाएं। इसे दिन में 2 बार पानी देते रहें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि नींबू के पौधे को करीब 8 घंटे की धूप मिले। 

PunjabKesari

PunjabKesari


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static