बच्चे के कमरे में रखें इस रंग का क्रिसमस-ट्री, होगा बेहद लक्की

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 12:32 PM (IST)

दिसंबर की 25 तारीख को क्रिसमस-डे मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ऐसे में लोग पार्टी करने के लिए क्रिसमस-ट्री घर पर लाते और सजाते हैं। मगर बात चीनी वास्तुशास्त्र की करें तो क्रिसमस-ट्री घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का भी काम करता है। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर सही रास्ते में चलते की प्रेरणा मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि क्रिसमस-ट्री से जुड़ी कुछ खास बातें...

सकारात्मक ऊर्जा 

फेंगशुई के अनुसार, घर की बैठक पर इसे रखने से बचना चाहिए। नहीं तो घर के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। मगर आप फिर भी वहीं रखना चाहते हैं तो इसे गोल्डन रंग की लाइट से सजाएं। इससे उसका दुष्प्रभाव दूर होकर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 

PunjabKesari

जीवन में सही राह दिखाए

इसे सुंदर व चमकीले सितारों से सजाएं। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशियों में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। 

बच्चों के कमरे में रखें नीला क्रिसमस-ट्री

वैसे तो लोग हरे रंग का क्रिसमस-ट्री घर पर लाते हैं। मगर इसे अलग-अलग रंग का भी ले सकते हैं। ऐसे में नीला रंग का ट्री बच्चों के कमरे में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बच्चों की एकाग्रता शक्ति बढ़ने के साथ आने वाला नया साल उनके लिए लक्की साबित होगा। 

PunjabKesari

बेडरूम में रखें लाल क्रिसमस-ट्री

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो बेडरूम में लाल रंग का क्रिसमस-ट्री लगाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही रिश्तों में मिठास आकर शादीशुदा जिंदगी खुशहाली से बीतेगी।  

रिश्ते व दोस्ती में लाए मिठास 

इसे सजाने के लिए लाल, पीली व नीले रंग की लाइट्स का इस्तेमाल करें। ये सभी रंग प्यार व दोस्ती के माने जाते हैं। ऐसे में इससे प्यार व दोस्ती में मजबूती आएगी। साथ ही क्रिसमस-ट्री दीवार के साथ जोड़कर लगाने की जगह थोड़ा आगे की ओर रखें। 

खुशियों के लिए

क्रिसमस-ट्री को एक छोटे-से सांता से जरूर सजाएं। माना जाता है कि इससे आने वाला नया साल आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। साथ ही पूरे साल में घर पर खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। 

PunjabKesari

सुख-शांति के लिए

जिन घरों में लड़ाई-झगड़े वाला माहौल रहता है। उन्हें क्रिसमस-ट्री घर के ऊपरी हिस्से के दाहिनी तरफ रखना चाहिए। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सुख-शांति व खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा। 

इस जगह पर रखने से बचें

क्रिसमस-ट्री को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे मेन गेट के ठीक सामने और बाथरूम के पास रखने की गलती ना करें। नहीं तो इसके कारण जीवन में परेशानियां व असफलता का सामना करना पड़ सकता है। 

दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें

इसे रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। फेंगशुई के अनुसार, इससे घर में अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static