आपकी रोजमर्रा की इन समस्‍याओं का हल है नींबू, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 06:23 PM (IST)

छोटा सा दिखने वाला नींबू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मगर क्या आप जानती है इससे आप अपीन रोजमर्रा की कई समस्याएं दूर कर सकती है। जी हां, नींबू की मदद से आप अपने किचन की सिंक की सफाई करने से लेकर कपड़े पर लगे दाग साफ कर सकती है। तो आइए जानते हैं नींबू के इस्तेमाल करने के तरीके...

कपड़ों को ब्‍लीच करें

अक्सर कपड़ों पर दाग लग जाते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में पानी और नींबू के कुछ स्लाइस डालकर कपड़ा डालें। इसे करीब 20 मिनट तक भिगोएं। इससे कपड़े पर लगे दाग हट कर एकदम नए जैसे हो जाएंगे। इसके अलावा आप सफेद कपड़ों को धोने के लिए नींबू यूज कर सकती है। 

PunjabKesari

डिशवॉशर की तरह करें यूज 

आप घर के बर्तनों को साफ करने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल कर सकती है। खासतौर पर चाय, कॉफी पर पड़े जिद्दी दाग साफ होंगे। नींबू से आपके बर्तन साफ होने के साथ इससे बदबू भी आनी दूर होगी। 

बदबू भगाएं

अक्सर घर के आसपास कचरा होने बदबू आने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कचरे के ऊपर थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ दें। आप घर के डस्टबिन के ऊपर भी नींबू का रस डाल सकती है। पानी में थोड़ा नींबू का रस निचोड़ कर उससे हाथ धोएं। इससे हाथों में से आने वाली प्याज और लहसुन की तेज बदबू दूर होगी। इसके अलावा स्प्रे बोतल में पानी और नींबू भरें। फिर इसे पूरे घर पर छिड़के। इससे घर में धीमी-धीमी खूबशू आएगी। 

PunjabKesari

 

टाइल्स को साफ करें

आप घर क टाइल्स को साफ करने के लिए नींबू यूज कर सकती है। इसके लिए टाइल्स पर थोड़ा नमक लगाएं। बाद में उसपर नींबू रगड़ें। फिर पानी से इसे साफ कर लें। इससे किचन या घर की टाइल्स साफ होगी। साथ ही इसपर चिपके बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे। 

सिंक साफ करने में फायदेमंद 

अक्सर कचरा फंसने से किचन की सिंक से बदबू आने लगती है। ऐसे में नींबू की मदद से इससे छुटकारा पा सकती है। इसके लिए नींबू के छिलकों को पानी में उबालें। साथ में थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल दें। फिर इस पानी को नाली में डालें। इससे आपकी सिंक की सफाई होने के साथ बदबू आनी बंद हो जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static