मां बनने की रखती हैं चाहत तो इन बातों पर करें गौर, जल्दी मिलेगी Good News

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 12:30 PM (IST)

मां बनना हर महिला का सपना होता है। अपने अंदर नौ  महीने तक एक नन्हीं सी जिंदगी को पालन बहुत ही अलग और जादुई अहसास है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और देर से शादी के चलते महिलाओं का कंसीव करना मुश्किल होता जा रहा है। इसके कई सारे कारण होते है जैसे इन्फर्टिलिटी, लेकिन कई बार फर्टिलिटी विंडो के बारे में सही जानकारी ना होने के कारण भी महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत होती है। अगर आप मेडिकली प्रेग्नेंट होने के लिए फिट हैं तो आपको शारीरिक संबंध बनाने के बारे में कुछ बाते पता होनी चाहिए जिससे आपके प्रेग्नेंसी का चांस बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

 कंसीव करने के लिए करें इन बातों पर करें गौर

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पुरुष इजेकुलेट करते हैं और स्पर्म अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान कई सारे स्पर्म जिंदा भी नहीं रह पाते क्योंकि महिलाओं का प्राइवेट पार्ट एसिडिक होता और इम्यून सिस्टम इन्हें जर्मस समझ कर मारने लगते हैं। हालांकि कुछ हेल्दी स्पर्म बच जाते हैं। इसी दौरान एग फैलोपियन ट्यूब से नीचे आने लगते हैं। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिलाओं को ऑरेगेज्म होने से यूट्रस और सर्विक्स में एक साथ कॉन्ट्रैक्शन होने लगते हैं। ऐसे में स्पर्म्स को आसानी से अंदर धकेलने में मदद मिलती है। एग नीचे की तरफ आते समय प्रोसेटाग्लैंड्स नाम का केमिकल रिलीज करता है, जो स्पर्म को सही रस्ता दिखाने का काम करते हैं। अंडे की स्तह पर ग्लाइकोप्रोटून होता है और स्पर्म को बस वहीं अंडे से जोड़ लेता है। जैसे ही स्पर्म अंदर चला जाता है वैसे ही एग अपनी बाहरी परत को सील कर देता है।

PunjabKesari

सही दिन बनाएं पार्टनर के साथ संबंध

प्रेग्नेंट होने के लिए एग्स का आपके पार्टनर के स्पर्म से फार्टिलाइज होना बहुत जरुरी है। एक्सपर्ट्स के हिसाब से ओव्यूलेशन से तीन दिन पहले और ओव्यूलेशन  के दिन तक फर्टाइल दिन माने जाते हैं। इस दौरान पार्टनर के साथ संबंध बनाने पर प्रेग्नेंसी का चांस बढ़ जाता है। ऐसे में ओव्यूलेशन से करीब 5 दिन पहले या ओव्यूलेशन वाले दिन पार्टनर के साथ संबंध बनाएं। वहीं पीरियड के 12-16 दिन पहले भी संबंध बनाने से गर्भ ठहरने की संभावना बढ़ जाती है।

शारीरिक संबंध  बनाने के बाद करें रेस्ट 
अगर आप जल्दी बेबी कंसीव करना चाहती है तो शारीरिक संबंध  बनाने के बाद 10 मिनट का रेस्ट जरूर करें। फिजिकल रिलेशन बनाने के तुरंत बाद आप नहाती हैं या फिर बाथरूम जाती है तो स्पर्म बाहर निकल जाते हैं। 

PunjabKesari

फैलोपियन ट्यूब होना चाहिए सही अवस्था में

प्रेग्नेंट होने के लिए महिलाओं का यूटरस और फैलोपियन ट्यूब अच्छी स्थिति में होना चाहिए और ओवरी में एग ठीक तरह से बनना चाहिए। अगर एक महिला के शरीर में ये तीन चीजें नॉर्मल हैं तो महिला बिना किसी परेशानी के बड़े आराम से कंसीव कर लेगी। वहीं पुरुष का स्पार्म भी हेल्दी होना चाहिए।

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से रहें दूर 
जल्दी प्रेग्नेंट होने के  लिए स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूरी बना लें। शराब और स्मोकिंग करने से महिला और पुरुष दोनों की ही प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। इससे कंसीव करने में दिक्कत आती है।

PunjabKesari

नोट- अगर आपको प्रेग्नेंट होने में समस्या आ रही है तो एक्सपर्ट से राय जरुर लें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static