मिनटों में साफ होंगे बर्तनों के जिद्दी दाग, इन Tips  के साथ करें साफ

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 06:24 PM (IST)

किचन का कोई भी काम आसान नहीं होता। खाना बनाने से लेकर बर्तनों के जिद्दी दाग साफ करना थोड़े मुश्किल होते हैं। ऐसे में महिलाएं बर्तनों को साफ करने के अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करती हैं। जहां तक की महंगे डिटर्जेंट भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फिर भी बर्तन साफ नहीं हो पाते। आप कुछ आसान से तरीके अपनाकर बर्तनों के जिद्दी दाग साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

सफेद सिरके से साफ करें बर्तन 

आप बर्तनों के जिद्दी दाग साफ करने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सफेद सिरके की एसिडिक होने के कारण यह बर्तनों के जले और जिद्दी दाग आसानी से साफ कर सकता है।  जले हुए बर्तन में आप पानी डालें और फिर सफेद सिरका डाल दें। आप बर्तन को गैस पर रख दें। बर्तन साफहो जाएगा। लेकिन यह नुस्खा लोहे के बर्तन में इस्तेमाल न करें। 

PunjabKesari

सोडे से करें साफ 

आप बर्तन को साफ करने के लिए सोडे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सोडे से बर्तन का जिद्दी दाग साफ करने के लिए बर्तन को रात भर के लिए सोडे में भिगोकर रख दें। फिर अगले दिन आप इसे स्क्रब के साथ रगड़ लें। बर्तनों के जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। 

PunjabKesari

कांच के बर्तन के दाग होंगे साफ

कांच या फिर मिट्टी के बर्तन साफ करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा सा पानी गर्म कर लें और फिर इसमें सिरका मिलाएं। सिरका के बाद आप इस पानी में थोड़ा सा डिश वॉश सॉप भी लगा सकते हैं। इससे भी बर्तनों के जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। 

एल्युमीनियम के बर्तन साफ करने के लिए 

आप एल्युमीनियम के बर्तन के साफ करने के लिए आप एक बर्तन में नमक और डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर गर्म कर लें। फिर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं बर्तन के जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे । 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static