C-Section डिलीवरी के बाद चाहिए आलिया भट्ट जैसी पतली कमर तो ट्राई करें ये एक्सरसाइज!

punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 12:40 PM (IST)


मां बनना एक खूबसूरत एहसास है। हां, इसके लिए काफी सारी चीजों को छोड़ना पड़ता है, जैसे मन पसंद खाना, ड्रेस, शेप वगैरह। लेकिन अस एहसास को पाने के लिए मां सब कुछ त्याग कर भी देती है। हालांकि ज्यादातर नई मांओं को प्रेग्नेंसी से पहले के आकार में वापस आने की कोशिश करती हैं। महिलाएं इन एक्सट्रा किलो को खोने के लिए खुद को मजबूर करती हैं, जो बिल्कुल गलत है। सी-सेक्शन के बाद आपके शरीर को पहले की तरह ठीक होने के लिए समय चाहिए। ऐसे में हम आपके साथ कुछ टिप्स और एक्सरसाइज शेयर कर रहे हैं, जिनको आप फॉलो कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में....

PunjabKesari

पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज

सी-सेक्शन के बाद बेली फैट कम करने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज हैं। एक बार जब आप ठीक हो जाते हैं तो आप रोजाना इन्हें कर सकते हैं। आप हल्के व्यायाम से शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे डॉक्टर और ट्रेनर की निगरानी में हैवी एक्सरसाइज कर सकते हैं। सी-सेक्शन घाव पर दबाव डालने से रोकने के लिए सही कपड़ों का चुनाव करें। इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं फॉलो...

ब्रिज

अपने पीठ के बल लेटें और फिर पैर फर्श पर लेट जाएं और पैरों को थोड़ा सा खोले। धीरे-धीरे अपने बट को उठाएं और फर्श से ऊपर उठें। फिर दोबारा पॉजिशन में लेट जाएं। इसे 4 से 8 बार दोहराय।

PunjabKesari

फॉरवर्ड बेंड

अपने पैरों को 3 से 4 फीट की दूरी पर रखें और अपने हाथों को अपने कूल्हों पर रखकर खड़े हो जाएं। अपनी बाहों को अपने सिर के ऊपर फैलाएं और अपनी पीठ को सीधा रखते हुए 90 डिग्री के कोण पर आगे झूकें। फिर शुरुआत पॉजिशन स्थिति पर लौटें। 4 से 8 बार इसे दोहराएं।

प्लांक

अपने शरीर को पुश-अप स्थिति में रखें, जबकि अपना सारा भार फोरआमर्स, कोहनी और पैर की उंगलियों पर रखें। कम से कम 30 सेंकड के लिए रुकें और तीन बार दोहराएं।

PunjabKesari

केगल्स

अपनी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को कस लें, पांच सेकंड के लिए रुकें और फिर छोड़ दें। याद रखें कि इस एक्सरसाइज को करते समय अपनी सांस को रोककर न रखें। इसे लगातार 4-5 बार करने की कोशिश करें, बीच में 10 सेकंड का ब्रेक लें। इससे आपके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

ये योगा भी हैं मददगार

पेट की चर्बी कम करने के लिए आप सी-सेक्शन के बाद योग प्रेक्टिस कर सकती हैं। योग पेट की मांसपेशियों को टोन और मजबूत करने में मदद करता है। इसी के साथ यह नई माताओं को तनाव और चेंज से निपटने में भी मदद करता है। अगर आप योग करने के लिए नए हैं तो सरल सांस लेने के व्यायाम से शुरुआत करें। इसी के साथ आप भुजंगा आसन को कर सकते हैं, यह सांप मुद्रा आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करेगी। प्राणायाम, सिंपल सांस लेने वाला ये आसन आपके पेट को अंदर ले जाएगा। सूर्यनमस्कार एक बार जब आप सामान्य आसन सीख जाते हैं, तो आप सूर्यनमस्कार के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

PunjabKesari

कितने दिनों बाद शुरू करें एक्सरसाइज

अक्सर लोग इस बात को समझने में गलती करते हैं और सी-सेक्शन के कुछ दिन बाद ही एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। हालांकि डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि 6 से 8 हफ्तों बाद आपको किसी तरह की एक्सरसाइज को शुरू करना चाहिए। अगर आप इसमें जल्दीबाजी करेंगे तो हैवी ब्लीडिंग, मांसपेशियों और जोड़ों में तकलीफ, सर्जिकल कट के दोबारा खुलने के चांस हो जाते हैं।

नोट- कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static