सुबह उठते ही आपके भी हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं तो ये लापरवाही ना बरतें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 07:30 PM (IST)

नारी डेस्कः सुबह उठते ही हाथ-पैर सुन्न होना कई लोगों के साथ होता है। खासकर सर्दी के मौसम में। हालांकि कभी-कभी यह सिर्फ गलत पोज़िशन में सोने की वजह से होता है लेकिन अगर यह रोज़ हो तो शरीर किसी कमी या समस्या का संकेत देता है। सही कारण जानकर समय रहते बचाव करना ज़रूरी है। चलिए इससे जुड़ी जानकारी आपके साथ साझा करते हैं। 

सुबह उठते ही हाथ-पैर सुन्न होने के कारण

1. गलत सोने की पोज़िशन: हाथ या पैर पर ज़्यादा दबाव पड़ने से नसों में खून का संचार रुक जाता है।

2. नसों पर दबाव (Nerve Compression): गर्दन या कमर के नसों पर दबाव आने से भी झनझनाहट या सुन्नपन होता है।

3. विटामिन B12 की कमी: B12 कम होने पर नसें कमजोर हो जाती हैं, जिससे सुन्नपन बढ़ जाता है। अगर बी12 की कमी के चलते ऐसा हुआ है तो आप डॉक्टरी सलाह से विटामिन बी सप्लीमेंट्स भी ले
सकते हैं।
PunjabKesari

4. ब्लड सर्कुलेशन सही ना होना: खून सही तरीके से हाथ-पैरों तक नहीं पहुँचता तो भी सुन्नपन आने लगता है। 

5. शुगर/डायबिटीज़ की वजह: मधुमेह में नसें प्रभावित हो सकती हैं, जिससे सुन्नपन महसूस होता है। अगर इसी के चलते आपको सुन्नपन की समस्या आ रही है तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। 

6. थायरॉइड की समस्या: कम थायरॉइड (Hypothyroidism) से भी शरीर में सुन्नपन आता है।

7. शरीर में खून की कमी-एनीमिया: आपके शरीर में खून की कमी है तो भी हाथ-पैर में सुन्नपन रहता है। कभी कभार नाखून भी नीले नजर आते हैं। 

8. ठंड के चलते सुन्नपन: ठंड के चलते भी कई लोगों को ये समस्या आती है। अगर ठंड के चलते हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं या नीले हो रहे हैं तो हाथ पैर को गर्म रखें। 

सुन्नपन से बचाव के लिए क्या करें

1. सोने की पोज़िशन सुधारेंः हाथ को सिर के नीचे रखकर न सोएं। करवट बदलते रहें।

2. सुबह उठते ही स्ट्रेचिंग करेंः 1–2 मिनट हाथ-पैर हिलाकर खून का बहाव बढ़ाएं।

3. शरीर में पानी की कमी न होने देंः पर्याप्त पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।

4. विटामिन B12 वाला खाना खाएंः दही, दूध, अंडे, पनीर, सोया, ऑयल सीड्स आदि। जरूरत पड़े तो डॉक्टर सप्लीमेंट लिख सकते हैं।

5. शुगर और थायरॉइड की जांच करवाएंः बार-बार सुन्नपन हो तो टेस्ट ज़रूर करवाएं।

6. नियमित व्यायाम करेंः 20–30 मिनट वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज़ बहुत मदद करती है।
 

कब डॉक्टर को दिखाएं?

सुन्नपन रोज़-रोज़ हो
दर्द, कमजोरी या चक्कर के साथ हो
हाथ-पैर लंबे समय तक सुन्न रहें
डायबिटीज़/थायरॉइड के मरीज हो।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static