एक साथ खाती थी खेलती थी अब एक साथ ही तीनों बहनों ने कर लिया सुसाइड, हैरान कर देगा ये मामला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 09:40 AM (IST)

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता के ऑनलाइन गेमिंग की लत पर आपत्ति जताने के बाद अपने अपार्टमेंट बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। लड़कियों की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है। तीनों बहनें सब कुछ एक साथ करती थीं, जिसमें नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना और रोज़मर्रा के दूसरे काम शामिल थे।
 

यह भी पढ़ें:  बिना नैनी के अपनी बेटी को अकेले पाल रहे Imran Khan
 

रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों COVID-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन गेम्स के आदी हो गई थी और एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड 'कोरियन लव गेम' खेलती थी पुलिस के अनुसार, लड़कियां रेगुलर स्कूल नहीं जा रही थीं। यह घटना रात करीब 2 बजे गाजियाबाद की एक रेजिडेंशियल टाउनशिप भारत सिटी में हुई। रात को तेज आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो हैरान रह गए।
 

यह भी पढ़ें:  पेट फूलना और वजन घटना नहीं है नॉर्मल बात
 

जमीन पर तीनों की डेडबॉडी खून से पिलटी पड़ी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घर से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. जिस पर मम्मी- पापा सॉरी लिखा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static