एके के आने से, अब सब बदलेगा... इस बार अलग होगा Bigg Boss OTT, नए होस्ट ने बदल दिए सभी रुल्स!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 12:36 PM (IST)

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का इंतजार बस कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस बार सलमान खान ने इस शो से दूरी बना ली है। उनकी जगह ले ली है अनिल कपूर ने जो एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस नए होस्ट ने शो में कुछ बदलाव भी किए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)


 इस बार अनिल कपूर सब बदलने आ रहे हैं। शो के  ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा गया- , ‘मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिगबॉसओटीटी3के इस ख़ास सीज़न के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी। 

PunjabKesari
 अनिल कपूर ने इस शो को लेकर कहा था कि - बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं। हम दोनों दिल से जवान हैं। लोग अक्सर कहते हैं मजाक में कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस में ये खूबी है। ऐसा महसूस होता है जैसे स्कूल वापस जाना, कुछ नया और रोमांचक प्रयास करना। मैं बिग बॉस में उसी ऊर्जा को 10 गुना अधिक लाने जा रहा हूं। मैं इसमें अपना स्वाद लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। कपूर इससे पहले डैनी बॉयल की ऑस्कर विजेता फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" में एक रियलिटी शो मेजबान की भूमिका निभा चुके हैं। 

PunjabKesari
शो के ट्रेलर में देख सकते हैं कि  ‘झकास’ एक्टर खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए कहा- ‘कुछ दिन पहले सबने पूछा… अब क्या बाकी है एके… मैंने पूछा कि क्या बाकी है एके? इस बार गेम नया, रूल नया.. सब लड़ेंगे और झगड़ेंगे लेकिन टिकेंगे ये नहीं पता। थोड़ा लॉजिक, थोड़ा मैजिक।’ वह  कहते हैं कि ‘Bigg Boss OTT 3 में इस बार सब कुछ बदलेगा। झकास-झकास बहुत हो गया। अब कुछ नया करते हैं।’ 

PunjabKesari
बता दें कि शो में कई नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं तीन लोगों के नाम फाइनल बताए जा रहे हैं। इनमें डॉली चायवाला, वड़ा पाव गर्ल और यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर का नाम सामने आया है। खबरें तो यह भी है कि कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन को भी  बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया है। अब चह इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static