घूंघट का फिर दिखा क्रेज, दुल्हनिया का यह अंदाज किसी को भी बना देगा दीवाना

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 03:42 PM (IST)

लहंगा, गहने, फंक्शनए  मेहमान...शादी को लेकर लड़का या लड़की को कई तरह की तैयारियां करनी पड़ती है। वह चाहते हैं कि जगह और खाने पीने से लेकर, लुक्स और आउटफिट तक सब कुछ परफेक्ट हो। इस दौरान दुल्हन इसलिए ज्यादा परेशान रहती है क्योंकि उसका लुक ही आकर्षण का केंद्र हेता है। तभी तो हर लड़की चाहती है कि उसकी एंट्री ऐसी हो जो हमेशा यादगार रहे।

PunjabKesari
अपनी ब्राइडल एंट्री को लेकर अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। अपनी ही शादी में दुल्हन का डांस करना तो आम बात हो गई है, आप चाहें तो घूंघट स्टाइल में  एंट्री कर सकती हैं। इस तरह से आप खुद को पर्दे में रख सकती हैं।

PunjabKesari
यकीन मानिए ये आइडिया मेहमानों को भी खूब पसंद आएगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। बाजार में आपको घूंघट वाले अटैच दुपट्टे आसानी से मिल जाएंगे। दुपट्टे के साथ ही घूंघट अटैच होकर आ रहा है। एक चीज का ध्यान रखें बहुत अधिक मोटे दुपट्टे की जगह हल्के दुपट्टे के ऑप्शन पर जाएं।

PunjabKesari
 घूंघट के दुपट्टे इन दिनों नेट फैब्रिक में आ रहे हैं जिस पर खूबसूरत थ्रेड, तिल्ले, मोती, सिपी-सितारे, स्टोन वर्क किया होता है। फ्लोरल जाल दुपट्टा भी फैशन में चल रहा है। नेट दुपट्टे के आगे फ्लोरल जाल बुना होता है, आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari
आमतौर पर, लड़कियां लहंगे से मैचिंग दुपट्टा कैरी करती हैं, लेकिन मोनोक्रोम लुक कभी-कभी  बोरिंग लगता है। बेस्ट रहेगा कि आप डिफरेंट कलर एड करें, जैसे कि रेड के साथ  ग्रीन या फिर एक ही कलर के डिफरेंट शेड्स को चुन सकती हैं।

PunjabKesari
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी अपने शादी में घूंघट ओढ़कर  ग्रैंड एंट्री की थी। अंकिता ने अपनी शादी में ऑल-गोल्डन लुक अपनाया था। गोल्डन कलर के  खूबसूरत लहंगे के साथ  डबल चुन्नी पेयर कर एक्ट्रेसने अने लुक पर चार चांद लगा दिए थे। 

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में सुर्ख लाल जोड़े में अपना चांद सा मुखड़ा छुपा कर रखा था। घूंघट में उनकी मंडप में एंट्री देखने लायक थी। एक तस्वीर में वह घूंघट से झांकती हुई बिल्कुल राजकुमारी की तरह लब रही थी। 

PunjabKesari

नेहा कक्कड़ ने भी अपनी शादी में घूंघट के ट्रेंड को फॉलो किया था। सुर्ख लाल रंग के साथ नेट फैब्रिक वाले दो दुपट्टे एकदम कमाल के लग रहे थे। नेहा ने कुंदन रानी हार डाला हुआ था, जिसके साथ मैचिंग के झुमके बड़ी सी नथ और हाथों में लाल चूड़ा पहना था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static