City OF Twins के नाम से फेमस है ये शहर, जहां हर परिवार में होते हैं जुड़वा बच्चे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2023 - 04:48 PM (IST)

दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जिनके बारे में बहुत से कम लोग जानते हैं। ऐसी कई चीजों से लोग अंजान हैं जो शायद हैरान कर सकती हैं। ऐसे ही आज आपको एक ऐसे राज्य की बताएंगे जिसके बारे में शायद आपने न सुना हो। इस शहर से आपको रुबरु करवाते हैं जिसे सिटी ऑफ ट्विन्स के नाम से जाना जाता है। इस जगह में हर घर में जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। यह शहर नाइजिरिया में स्थित है। नाइजिरिया में स्थिति इस शहर का नाम इगबो ओरा है। इस शहर की आबादी करीबन 2 लाख 78 हजार है और जहां पर दुनिया भर के जुड़वा बच्चों का दर बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। ऐसा माना जाता है कि जहां पर 1000 बच्चों में से 158 बच्चे जुड़वा पैदा होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस देश में आखिर ऐसा क्यों होता है...

आंखें भी खा जाएंगी धोखा 

ईगबो ओरा में ज्यादातर छोटे किसान और कारोबारी लोग ही रहते हैं। यदि आप सड़कों पर जाएंगे तो आपको लगेगा कि आपकी आंखें एक अलग ही नजारा देख रही हैं। इस चीज को लेकर आप कंफ्यूज भी हो सकते हैं आपको लगेगा कि शायद आपकी आंखें खराब हो रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस शहर में जुड़वा लोग बहुत ज्यादा रहते हैं। 

PunjabKesari

ये है जुड़वा बच्चों को रहस्य 

एक स्टडी के अनुसार, दुनिया की आबादी में से 1.9% लोग जुड़वा हैं। इगबो ओरा शहर में आपको करीबन हर परिवार में जुड़वा लोग देखने को मिलेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यहां पर जुड़वा बच्चे होने का कारण महिलाओं का खान-पान है। यहां की महिलाओं के शरीर में एक ऐसा खास केमिकल होता है जो सिर्फ यहां पर मिलने वाले फलों में ही पाया जाता है। इन फलों का सेवन महिलाएं रोजाना अपने खाने में करती हैं इससे महिलाओं के शरीर में एक केमिकल या हार्मोन डेवलप होता है जो महिलाओं के गर्भाश्य में दो अंडों के निषेचन का कारण बनती हैं। इसलिए यहां ज्यादातर महिलाएं जुड़वा बच्चे पैदा करती हैं। 

PunjabKesari

और भी शहरों में पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे 

इस शहर में जुड़वा लोग इतनी ज्यादा आबादी में होते हैं कि यहां पर जुड़वा लोगों का एक फेस्टिवल भी मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में करीबन 1000 से भी ज्यादा जुड़वा जोड़ियां हिस्सा लेती हैं। फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए शहर के आस-पास और फ्रांस के लोग भी शामिल होते हैं। ज्यादातर फेस्टिवल में सिर्फ जुड़वा लोग ही आते हैं। दुनिया की इस शहर के अलावा कई और भी शहर ऐसे हैं जहां पर जुड़वा बच्चों की तादाद ज्यादा होती है जैसे ब्राजील का कैंडिडो गोडाई, मिस्न का अबु अटवा, यूक्रेन का वेलिकाया कोपान्या। इसके अलावा भारत के केरल में कोदिनल्ही नाम का गांव है जहां पर भी जुड़वा लोगों की संख्या ज्यादा है और गांव को भी जुड़वा लोगों का गांव कहते हैं। 

PunjabKesari


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static