Bone Health: 40 की हो गई हैं तो मजबूत हड्डियों के लिए ये 1 चीज खाती रहें

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 05:04 PM (IST)

नारी डेस्क : उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होना स्वाभाविक है। खासतौर पर 40 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है, एनर्जी लेवल गिरता है और मेटाबॉलिज़्म भी पहले जैसा तेज नहीं रहता। इसके साथ ही हार्मोनल बदलाव कई तरह की परेशानियों को जन्म देने लगते हैं। ऐसे में सिर्फ डाइटिंग या एक्सरसाइज ही काफी नहीं होती, बल्कि डाइट में सही पोषक तत्वों का शामिल होना बेहद जरूरी हो जाता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर 40 प्लस महिलाएं अपनी डाइट में एक खास चीज को शामिल कर लें, तो हड्डियों की कमजोरी, थकान और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

अक्सर महिलाएं इस जरूरी पोषक तत्व को कर देती हैं नजरअंदाज

अधिकतर महिलाएं कार्बोहाइड्रेट और फैट पर तो ध्यान देती हैं, लेकिन प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को नजरअंदाज कर देती हैं। जबकि उम्र बढ़ने के साथ शरीर को इनकी जरूरत और भी ज्यादा होती है। यही कारण है कि 40 के बाद महिलाओं को कमजोरी, जोड़ों में दर्द और एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है।

PunjabKesari

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

न्यूट्रिशनिस्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 40 प्लस महिलाओं के लिए एक ऐसे फूड को “सुपरफूड” बताया है, जो हड्डियों को मजबूत करने से लेकर हार्मोन बैलेंस और एनर्जी बूस्ट करने तक में मदद करता है। उनके अनुसार, यह फूड खासतौर पर पेरिमेनोपॉज़ और मेनोपॉज़ की स्टेज में महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।

यें भी पढ़ें : घटेगा खराब Cholesterol कम होगा हार्ट अटैक का खतरा, सिर्फ 2 दिन खाएं ये एक ब्रेकफास्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepsikha Jain (@fries.to.fit)

महिलाओं के लिए सुपरफूड है एडामामे

हम बात कर रहे हैं एडामामे की, जिसे आम भाषा में हरी सोयाबीन या सोयाबीन की फली कहा जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, हर महिला को हफ्ते में 2 से 3 बार एडामामे का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और उम्र के साथ शरीर में होने वाली न्यूट्रिशनल कमियों को पूरा करने में मदद करता है।

PunjabKesari

हार्मोन बैलेंस करने में मददगार

एडामामे में फाइटोएस्ट्रोजन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह खासतौर पर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो पेरिमेनोपॉज़ या मेनोपॉज़ के दौर से गुजर रही हैं। इस उम्र में शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होने लगता है, ऐसे में फाइटोएस्ट्रोजन उसे बैलेंस करने में मदद करता है।
 इससे हॉट फ्लैशेज़
मूड स्विंग्स
थकान और चिड़चिड़ापन
जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

यें भी पढ़ें : शनिदेव का वाहन जानें कैसे बन गया कौवा, क्यों हैं उनके लिए सबसे खास?

हड्डियों को बनाए मजबूत

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, एडामामे कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन K का बेहतरीन स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होते हैं। मेनोपॉज़ के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में एडामामे का नियमित सेवन बोन डेंसिटी बढ़ाने, हड्डियों की कमजोरी कम करने और जोड़ों के दर्द से राहत में मदद करता है।

PunjabKesari

आयरन की कमी भी करता है दूर

एडामामे आयरन और फोलेट का भी अच्छा स्रोत है। जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम रहता है या जो एनिमिया से जूझ रही हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद हो सकता है। डाइट में एडामामे शामिल करने से शरीर की डेली आयरन रिक्वायरमेंट को पूरा करने में मदद मिलती है।

यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं

कैसे करें सेवन?

उबालकर सलाद के रूप में
सब्जी में मिलाकर
स्नैक की तरह हल्का सा स्टीम करके
अगर आपको थायरॉइड या सोया से एलर्जी है, तो सेवन से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static