यह आहार करें खून की कमी को पूरा
punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2016 - 06:18 PM (IST)

खून बढ़ाने के लिए : शरीर में खून की कमी के कारण बहुत कमजोरी आ जाती है। कई बार तो भूख न लगना और सुस्ती का कारण भी खून की कमी हो सकता है। खून की कमी को पूरा करने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय भी अपनाएं जा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
1. हरी सब्जियां जैसे पालक,मेथी और धनिया अपने भोजन में जरूर शामिल करें। इससे खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। एनीमिया से लड़ने में मददगार है ये आहार
2. अंगूर में आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अंगूर के रोजाना सेवन से खून की कमी दूर हो जाती है।
3. विटामिन सी से भरपूर फलों के सेवन करने से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।
4. सेब पर शहद लगा कर लगातार कुछ दिन खाने से खून की कमी दूर हो जाती है। 1 साल के बच्चे में ऐसे करें खून की कमी पूरी
5. आधा गिलास पालक के रस के साथ 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की परेशानी से निजात पाई जा सकती है।
6.रात को एक गिलास पानी में चार दाने किशमिश और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर रख दें और यह पानी पी लें और किशमिश खा लें। इससे खून की कमी दूर हो जाती है।