इस बीमारी ने ले ली 100 से ज्यादा बच्चों की जान, ये कोरोना से भी ज्यादा है खतरनाक

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 05:12 PM (IST)

नारी डेस्क:  बांग्लादेश में खसरे के प्रकोप के कारण 250 से अधिक लोगों जिनमें से 100 से ज्यादा बच्चे थे की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, बांग्लादेश इस समय एक बड़ी बीमारी के प्रकोप का सामना कर रहा है; मार्च और अप्रैल 2026 के बीच देश के 64 में से 58 ज़िलों में खसरे के 19,161 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इस दौरान खसरे से जुड़ी कम से कम 166 मौतें दर्ज की गई हैं। भररत पर भी इसका खतरा मंडराने लगा है। मेघालय के बाद अब चेन्नई में भी खसरे का प्रकोप शुरू हो चुका है इसलिए पूरे भारत को सतर्क रहने की जरूरत है। 


कोरोना से भी ज्यादा है खतरनाक

खसरा एक बेहद संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से श्वसन तंत्र के जरिए फैलती है। छींकने, खांसने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह आसानी से फैलती है। यह बीमारी ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करती है, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले वयस्क भी इसका शिकार हो सकते हैं।  UNICEF के अनुसार, खसरा कोरोना (COVID-19) की तुलना में बहुत तेजी से फैलता है। यह दुनिया के सबसे संक्रामक वायरस में से एक माना जाता है। 


खसरा शरीर का कर देता है ये हाल

 खसरा कोरोना की तुलना में 6 गुना तक अधिक संक्रामक हो सकता है। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति कमरे से चला भी जाए, तो भी वायरस 2 घंटे तक हवा में जीवित रह सकता है। खसरे से संक्रमित एक व्यक्ति 12 से 18 अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की याददाश्त को मिटा देता है, जिसे "प्रतिरक्षा विस्मृति" (immune amnesia) कहते हैं। इससे रोगी को बाद में अन्य बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। हालांकि अच्छी बात यह है कि खसरे का टीका (MMR Vaccine) अत्यंत प्रभावी है, जो 97% तक जीवन भर की सुरक्षा प्रदान करता है


खसरा के लक्षण (Symptoms of Measles)

-बहुत तेज बुखार
-शरीर पर लाल रंग के चकत्ते
-आंख और नाक से लगातार पानी आना
-गले में खराश और खांसी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static