Weight Loss: शरीर की सारी फैट घोल देंगे ये 5 आयुर्वेदिक नियम, नहीं पड़ेगी Diet Plan की जरूरत

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 07:47 PM (IST)

बिजी शेड्यूल और समय की तंगी के चलते लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि खुद की सेहत का ध्यान ही नहीं रख पा रहे। दिनों-दिन हमारा लाइफस्टाइल बिगड़ता जा रहा है। हम ना तो समय पर खा रहे हैं और ना ही समय पर पर्याप्त नींद ले रहे हैं नतीजा उम्र से पहले ही शरीर ढेरों बीमारियों की चपेट में आ रहा है और सबसे बड़ी समस्या इस समय बढ़ते वजन की बनी हुई है। बढ़ता वजन जो कई बीमारियों को न्यौता देता है। इसे कंट्रोल में करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे व डाइट प्लान अपनाते हैं लेकिन फर्क नहीं पड़ता। वहीं आप भी वजन घटाने की कोशिशों में लगे हैं तो आयुर्वेद नियमों को फॉलो करें। सदियों से हमारे ऋषि-मुनि इन्हीं नियमों को मानते आएं हैं। याद रखिए कि आपका हैल्दी खाने के साथ समय पर खाना भी बहुत जरूरी है तो चलिए आपको  आर्युर्वेद के 5 नियमों के बारे में बताते हैं। 

आयुर्वेद के 5 जरूरी नियम जो शरीर की चर्बी घोल देंगे

आयुर्वेद के अनुसार, आपको अपने खान-पान के समय को नियमपूर्वक करना होगा। समय पर सुबह से शाम तक, जब आप एक सही रूटीन में खाएंगे तो वजन अपने आप ही कंट्रोल में हो जाएगा। 

PunjabKesari

सर्केडियन रिदम फास्टिंग

अपने खाने को हेल्थी और कम कैलोरी वाला बनाने के बजाय आप सर्कैडियन रिदम फास्टिंग का प्रयोग करें। इसका मतलब होता है कि आप दिन के उजाले के दौरान, सूर्योदय में खा सकते हैं। सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजन करने का अर्थ है कि आप 12 घंटे के बीच भोजन करते हैं और अन्य 12 घंटे में उपवास करते हैं। यह प्रयोग आपके शरीर को आपके द्वारा खाए जाने वाली हर चीज को पचाने में मदद करता है। 

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी

पर्याप्त पानी पीना आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह पाचन को बेहतर करता है। कम पानी के सेवन से कब्ज, निर्जलीकरण हो सकता है जो हार्मोन को असंतुलित कर सकता है और वजन बढ़ा सकता है। 

PunjabKesari

हलका-फुलका व्यायाम व योग

व्यायाम, पूरे शरीर में खून के संचार को ठीक रखता है जिससे शरीर की सभी कोशिकाओं को पर्याप्त पोषण  मिलता है जिससे हमारा शरीर चुस्त रहता है। खाया-पीया समय से डाईजैस्ट हो जाता है और शरीर में फैट जमा नहीं होती। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

पर्याप्त नींद लें

नींद शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। रात को सही समय पर सोएं और कम से कम 8 घंटे की नींद तो जरूर लें। इससे लीवर डिटॉक्स होने में मदद मिलती है क्योंकि रात 10 बजे से 2 बजे तक पित्त प्रमुख समय होता है जिससे जल्दी वजन कम होता है। 

PunjabKesari, Ayurvedic Tips for Weight loss, Punjabkesari

फ्राइड और जंक फूड को कहें ना

जो लोग अतिरिक्त फैट को कम करना चाहते हैं। वह फ्राइड फूड बिल्कुल न खाएं। इनके परहेज करने से आपके लीवर पर कम दबाव पड़ेगा जिससे बेहतर पाचन और डिटॉक्स में मदद मिलेगी और आपकी आंत की सूजन  भी कम होने लगेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static