कभी इस एक्टर ने अपनी ही भाभी को दिया था धोखा, ऋषि कपूर ने पूछा- बताओ कौन?

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 01:11 PM (IST)

बॉलीवुड के एक्टर ऋषि कपूर आए दिन सुर्खियों में ही रहते है। वे अपनी फोटो अपने फैंस को शेयर करते रहते है। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर से एक बहुत पुरानी फोटो शेयर की थी जिसमें एक महिला साड़ी पहने दिखाई दे रही है। फोटो के साथ ऋषि कपूर ने बड़ा इंटरेस्टिंग सा कैप्शन भी लिखा, वे अपने फैंस से इसे पहचाने को कह रहे है। उन्होंने लिखा, "आप बताइए मुझे ये कौन है? अगर किसी दूसरे सोर्स से आपको इसकी जानकारी है तो कृप्या यहां पर खुलासा करने से बचें। दूसरे के लिए इस सस्पेंस को बर्बाद ना करें।"  ऋषि कपूर का ऐसा ट्वीट करने पर लोगों ने उनको काफी कमेंट किए साथ ही फोटो में मौजूद शख्स को पहचानने की कोशिश भी की। 

 

अब ऋषि कपूर ने फोटो में मौजूद इस शख्स के बारे में बताते हुए एक ट्वीट कर खुलासा किया कि इस फोटो में यह महिला नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्राण (Pran) महिला का रूप लिए हुए हैं। साथ ही उन्होंने इन्हें पहचानने वाले लोगों को शुभकामनाएं भी दी है। 

 

PunjabKesari,nari

आगे उन्होंने प्राण अंकल के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें सभी भ्रमित करना बहुत अच्छा लगता था। बता दें, असल में उन्होंने यह अवतार किसी फिल्म के लिए नहीं था बल्कि अपने परिवार के साथ मजाक करने के लिए लिया था। उनके इस ट्वीट पर लोगों के कई कमेंट और प्रतिक्रिया देखने को मिली। 

 

फोटो की पीछे की सच्चाई के बारे में बात करें तो प्राण ने अपने बड़े भाई की शादी के समय में अपनी भाभी को धोखा देने या उनसे मजाक करने के लिए महिला का रूप लिया था। उन्होंने खुद को अपनी भाभी के सामने उनके पति का पुराना प्यार कह कर धोखा दिया। जिस बात का खुलासा उनके बेटे सुनील सिकंद ने फोटो शेयर करके दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static