राशि से जानिए कौन बनेगा आपका अच्छा दोस्त और कौन निभाएंगा दुश्मनी!
punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 12:17 PM (IST)

वैसे तो इंसान को जन्म के बाद मां-बाप, भाई-बहन, कई रिश्तेदारों का साथ मिलता है। मगर एक दोस्ती का रिश्ता ऐसा होता है, जिसे इंसान खुद चुनना है। ऐसे में यह रिश्ता किसी के लिए भी बेहद खास होता है। कई बार किसी से एक मुलाकात होने पर ही गहरी दोस्ती हो जाती है। साथ ही इसके कई लोग कई सालों तक साथ रहने के बावजूद भी अपने नहीं बन पाते हैं। इसलिए किसी से दोस्ती करने से पहले मन में बहुत से सवाल उठते हैं कि दोस्ती चलेगी या नहीं। मगर आप अपनी राशि के हिसाब से इस बार का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप राशियों को मानते हैं तो चलिए आज हम आपको आपकी बताते हैं कि आपको किस से दोस्ती करनी चाहिए किन लोगों से बचने की जरूरत है...
1. मेष राशि
ये लोग खुले विचारों के होते हैं। ऐसे में इनका धनु राशि वालों से दोस्ती करना सही रहेगा। दोनों का स्वभाव एक जैसा होने से दोनों की दोस्ती खूब चलेगी।
2. वृषभ राशि
स्वभाव से जिद्दी व अपने हिसाब से जिंदगी जीने वाले इन लोगों की कन्या और मकर राशि के लोगों के साथ खूब पटती है। मगर मिथुन राशि के लोगों से थोड़ा दूरी बना कर रहने में ही भलाई होगी।
3. मिथुन राशि
इन लोगों की तुला राशि वालों के साथ दोस्ती करनी चाहिए। ऐसे में इन्हें जिंदगी के हर मोड़ पर अपने दोस्त का साथ मिलेगा।
4. कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियों की मीन राशि के लोगों से गहरी दोस्ती होती है। दोनों की पानी तत्व से जुड़े होने के चलते एक मजबूत रिश्ता बनाते हैं। वैसे तो इनके लिए मकर राशि के लोग भी अच्छे होते हैं।
5. सिंह राशि
इस राशि की लड़कियों के लिए मिथुन व धनु राशि के लोग अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इनकी दोस्ती जीवनभर चलने वाली होती है।
6. कन्या राशि
इनके लिए मिथुन और सिंह राशि के लोग अच्छे व सच्चे साबित होते हैं। मगर इन्हें मकर व वृषभ राशि के लोगों से दोस्ती ज्यादा संभल कर करनी चाहिए।
7. तुला राशि
तुला राशि की लड़कियों की मकर, कुंभ, वृषभ राशि के लोगों से खूब पटती है। मगर इन्हें कुंभ और मिथुन राशि के लोगों से दोस्ती करने से बचना। असल में, ये लोग दिल से इन्हें अपना समझ कर दोस्ती नहीं करते हैं।
8. वृश्चिक राशि
इस राशि की लड़कियों के लिए मीन और सिंह राशि वाले अच्छे दोस्त साबित होते हैं। मगर इन्हें कर्क राशि वाले दूर से ही रिश्ता बनाना चाहिए।
9. धनु राशि
सिंह और कर्क राशि के लोग धनु राशि की लड़कियों के बेस्ट फ्रेंड आसानी से बनने वाले होते हैं। मगर इन्हें मेष राशि के लोगों से दूरी बना कर रखनी चाहिए। नहीं तो इन्हें दोस्ती में धोखा मिल सकता है।
10. मकर राशि
बात इनके दोस्तों की करें तो इनकी मिथुन, वृषभ वालों से खूब बनती है। ऐसे में दोस्ती के लिए इन राशि के लोगों को चुनना एकदम सही रहेगा। इसके विपरित कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों से इन्हें जितना हो सके दूर रहना चाहिए।
11. कुंभ राशि
इस राशि की लड़िकयों की तुला, मकर और वृषभ राशियों के साथ दोस्ती का रिश्ता गहरा बनता है। इन राशि वाले लोग दिल से रिश्ता निभाने वाले होते हैं। मगर इन लड़कियों को मिथुन व कन्या राशि के लोगों से बच कर रहना चाहिए। नहीं तो आपको धोखा मिलने में देर नहीं लगेगी।
12. मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए कर्क राशि के लोग सच्चे मित्र साबित होते हैं। मगर इन्हें धनु, सिंह व वृश्चिक वालों से दोस्ती करने से पहले अच्छे से सोच लेना चाहिए।