रक्षाबंधन के बाद इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जीवन में खुशियां देगी दस्तक

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 05:00 PM (IST)

आज रक्षाबंधन का पावन पर्व है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस पवित्र त्योहार के बाद बुध देव राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक ग्रह कहते हैं। कुंडली में बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद मानता है। बुध देव 26 अगस्त 2021, दिन गुरुवार को कन्या राशि में गोचर करेंगे। साथ ही वे इस राशि में 22 सितंबर तक रहेंगे। चलिए जानते हैं बुध राशि परिवर्तन से किन राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा...

PunjabKesari

सिंह राशि

बुध का कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इन्हें नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलेगी। धन लाभ होने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेन-देन व निवेश के लिए भी यह समय इनके लिए शुभ रहेगा। सिंह राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इन्हें इस दौरान परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

बुध देव कन्या राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को बेहद लाभ मिलेंगे। इनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। कन्या राशि के लोगों को हर ओर से लाभ मिलेगा। नौकरी, कारोबार में इन्हें लाभ मिलेगा और इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ये लोग इस दौरान पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसके साथ ही इनका पारिवारिक जीवन सुखी से रहेगा।

PunjabKesari

तुला राशि

इन लोगों के लिए भी बुध राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। लेन-देन मामलों में इन्हें लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन लोगों को इस दौरान भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में इन्हें इनके काम को लेकर सराहना मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

इन लोगों को लिए बुध का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है। नौकरी व व्यापार के लिए यह समय इनके लिए वरदानस्वरूप कहा जा सकता है। ये लोग पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static