Zodiac Signs: परफेक्ट जीवनसाथी माने जाते हैं ये लड़के, पार्टनर का रखते हैं खास ख्याल

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 12:57 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुल 12 राशियां होती है। हर राशि के लोगों में अलग-अलग गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसी राशि वाले लड़कों के बारे में बताते हैं जो परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए मदद भी करते हैं। ऐसे में ये खुशहाल मैरिड लाइफ बीताते हैं। चलिए जानते हैं इन लड़कों के बारे में...

PunjabKesari

वृष राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है, जो विलासता व आकर्षण का कारक होते हैं। इसलिए इस राशि के लड़कों पर लड़कियां जल्दी ही अट्रैक्ट हो जाती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये लड़के जिम्मेदारी को समझने वाले, केयरिंग, रोमांटिक होते हैं। ये पार्टनर का हर परिस्थिति में साथ देते हैं। इसके साथ ही ये घर की जिम्मेदारियों को भी अच्छे से निभाते हैं। यहां तक की ये पार्टनर के सपनों को पूरा करने व करियर में आगे बढ़ने के लिए पूरा साथ देते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर वृष राशि का हैं तो आप खुद को लक्की कह सकती हैं।

कर्क राशि

इस राशि के लड़रे पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का खास ध्यान रखते हैं। ये साथी को जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी आने नहीं देते हैं। इस राशि का स्वामी चंद्र होने से ये जातक शांत, केयरिंग व खुशमिजाज होते हैं। ये किसी भी बात पर लड़ने की जगह पर शांतमन से फैसला लेना सही समझते हैं। स्वभाव से रोमांटिक व केयरिंग होने से ये पार्टनर की खुशी के लिए कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। इन्हें पार्टनर को सरप्राइज देना भी अच्छा लगता है।

PunjabKesari

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लड़के आध्यात्मिक रुचि रखने वाले होते हैं। ये दिखने में भले ही सख्त लगे मगर अंदर से कोमल स्वभाव के होते हैं। ये पार्टनर की खुशी व उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए जी-जान लगा सकते हैं। ये साथी को जीवन की हर खुशी व सुख-सुविधा देने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही घूमने के शौकीन होने से पार्टनर के साथ अलग-अलग जगहों की सैर करना पसंद करते हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ हंसी-खुशी से बीतती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static