इन राशियों के बीच शादी का मतलब घर में कलह, जीवनभर पड़ेगा पछताना!

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 02:23 PM (IST)

हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का-लड़की की कुंडलियां मिलाने का रिवाज है। इससे उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। ऐसे में जिन कई कुंडलियां ऐसी होती जिनकी मैरिड लाइफ बेहद ही खुशनुमा बीतती है। मगर कुछ लोगों को जीवन पर पछताने के अलावा कुछ नहीं मिलता है। इनमें कलह रहने के साथ रिश्ता तोड़ने की नौबत आ सकती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी राशियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें गलती से भी शादी नहीं करनी चाहिए...

वृषभ और तुला राशि

इन दोनों राशियों के लोग बेहद ही साफ व कोमल दिल के मालिक होते हैं। इसीलिए इनमें एक-दूसरे अच्छे से समझने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में इनमें प्यार भी अधिक देखने को मिलता है। मगर इनके इसी प्यार व केयर के चलते दोनों एक-दूसरे पर हक जमाने लगते हैं। इसके कारण ये अपनी शादी को ज्यादा देर तक चला नहीं पाते हैं। 

PunjabKesari

कर्क और सिंह राशि

इन दोनों राशियों के लोग का स्वभाव काफी अलग होता है। कर्क राशि के लोग बेहद मिलनसार और केयरिंग होते हैं। मगर सिंह वाले लोग स्वभाव से गुस्से वाले और अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। ऐसे में इन दोनों को शादीशुदा जिंदगी में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क और धनु राशि

धनु राशि के लोग खुले विचारों व समाज के साथ चलना पसंद करते हैं। वहीं कर्क वालों को परिस्थितियां बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में इन दोनों राशियों के लोग एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने में असफल रहते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को शादी करने से पहले सोच लेना चाहिए। नहीं तो इनकी मैरिड लाइफ तनाव से भरी रहेगी। 

मिथुन और कन्‍या राशि

इन लोगों की समझ व बातें कभी मेल नहीं खाती है। ऐसे में इनमें हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है। मिथुन राशि के लोग अपने साथी को लेकर बहुत भावुक होते हैं। मगर कन्या वाले रिश्ते को प्रैक्टिकली हैंडल करना जानते हैं। ऐसे में इनके इसी स्वभाव के कारण इनका रिश्ता जल्दी ही टूट जाता है। मगर जहां कन्या राशि वाले अपनी जिंदगी में जल्दी ही आगे बढ़ जाते हैं लेकिन मिथुन वाले खुद को संभालने में थोड़ा समय लेते हैं। 

PunjabKesari

कुंभ और मकर राशि

इन दोनों का मेल भी लंबे समय तक टिकने वाला नहीं होता है। भले ही दोनों अपने रिलेशनशिप को संभालने की कोशिश करें। मगर इनका अलग-अलग नेचर इनकी लड़ाई का कारण बनता है। जहां मकर वाले अपने रिश्ते को लेकर बेहद ही इमोशनल होते हैं, वहीं कुंभ वाले प्रैक्टिकल किस्म के माने जाते हैं। साथ ही दोनों की सोच-विचारों में समानता ना होने के कारण इनके रिश्ते में हमेशा तनाव  रहता है। 

मीन और वृश्चिक राशि

वैसे तो दोनों ही पानी तत्व होने से इनकी खूब पटती है। मगर वृश्चिक वाले अपने प्यार को जाहिर करने में लापरवाही करते हैं। वहीं मीन राशि के लोग पार्टनर को लेकर बेहद ही केयरिंग व इमोशनल होते हैं। इसके अलावा वृश्चिक वाले थोड़े शंकालु स्वभाव के होते हैं। मगर मीन वालों को अपनी मर्जी से जिंदगी जीना पसंद होता है। ऐसे में इनके बीच हमेशा तनाव बना रहता है। 

PunjabKesari

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static