Yoga Benefit: बच्चे होंगे फिट एंड इंटेलिजेंट, अगर रोजाना करेंगे ये योग

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 02:23 PM (IST)

आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में बच्चों को फिट रखना भी बेहद जरूरी हो गया है। बच्चे अगर स्वस्थ होंगे तभी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। ऐसे में योगासन के सहारे उनके  मन के साथ-साथ तन को भी दुरुस्‍त किया जा सकता है। यह बच्चों को हेल्‍दी और फिट रखने के साथ- साथ उनकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग करता है। योग से बच्चों का  तनाव, चिंता दूर होकर अच्छी नींद आती है। आइए जानें कौन-कौन से  योगासन है बच्चों के लिए फायदेमंद।

PunjabKesari

प्राणायाम

अगर आपका बच्‍चा रोजाना 5 मिनट प्राणायाम करेगा तो वह स्‍ट्रेस फ्री रहेगा। जिससे वह ना केवल अच्‍छी नींद लेकर रिलैक्‍स हो पाएगा बल्कि पढ़ाई पर अच्‍छी तरह ध्यान देगा।

 

सुखासन

इस योग को करने से शरीर एकदम शांत होता है। एकाग्रता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। बच्चे का मन शांत होने के साथ वह धैर्य में रहना सिखता है।

PunjabKesari

बालासन

बाल आसन स्ट्रेस दूर करके एकाग्रता शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

 

वृक्षासन

इस आसन में शरीर का सारा भाग एक पैर पर रखना होता है। ऐसे में इससे बच्चा संतुलन बनाना सिखता है। इसके साथ ही इस योग को करने से एकाग्रता शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बच्चा हर काम में बेहतर तरीके से फोकस कर पाता है।

PunjabKesari

भुजंगासन

इसे करने मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही मोटापा कंट्रोल रहता है। शरीर में चुस्ती व फुर्ति का संचार होता है।

 

शवासन

आमतौर पर बच्चे चंचल व जिद्दी होते हैं। ऐसे में उनका मन शांत करने के लिए उनसे रोजाना शवासन करवाएं। इससे उनका मन शांत होगा और एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी।

PunjabKesari


ताड़ासन

अगर आपके बच्चे की हाइट कम है तो आप उससे रोजाना ताड़ासन करवाएं। इससे शरीर में खिंचाव होने से लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। इसके साथ एकाग्रता शक्ति तेज होती है। ऐसे में आपके बच्चे का पढ़ाई में भी पूरा ध्यान लगेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static