Vastu Alert: मुसीबतों का कारण बनते हैं जीवन में मिलने वाले ये अशुभ संकेत

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 03:43 PM (IST)

जीवन में एक साथ कई परेशानियां आने से व्यक्ति निराश होने लगता है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष हो सकता है। मगर कई बार हमें अपने जीवन में कई ऐसे संकेत मिलते हैं, जो हमें अपने ऊपर आने वाली मुसीबत की ओर इशारा करते हैं। वास्तु और ज्योतिषशास्त्र में इन्हीं संकेतों को अपशगुन कहा जाता है। इन संकेतों का मतलब कुछ गलत या अनहोनी होना होता है। ऐसे में इन संकेतों को पहचान कर किसी बड़ी मुसीबत में पड़ने से बचा जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं ताकि इन पर ध्यान देकर आप अपने ऊपर आने वाली मुसीबत से बच सके...

घर की सफाई न रखना

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही घर के बीच की जगह पर कभी भी भारी व वजनदार सामान नहीं रखना चाहिए। नहीं तो घर के मुखिया को सेहत और धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

nari,PunjabKesari

मुख्य द्वार पर पेड़ 

घर के मेन के पास कभी भी कोई पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर की सुख- शांति भंग हो लड़ाई- झगड़े होने की संभावना बढ़ती है। साथ ही घर के ठीक सामने कुंआ होने के कारण घर के सदस्यों को मानसिक परेशानियां घेर लेती है। 

दीवारों पर दीमक या मधुमक्खी का छत्ता बनना

वास्तु के अनुसार, घर साफ- सुथरा होना चाहिए। ऐसे में घर की दीवारों पर दीमक या मधुमक्खी का छत्ता बनने पर घर के मुखिया को असहनीय पीड़ा होने की संभावना होती है। साथ ही घर पर मौजूद लाल रंग की चींटिया भी अशुभ संकेत देती है। इससे कोई भारी नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे में इन परेशानियों से बचने के लिए घर को रोजाना साफ करें। 

nari,PunjabKesari

काले चूहे बढ़ना

माना जाता है कि घर के दरवाजे ज्यादा ऊंचे नहीं होने चाहिए। इससे नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर में काले रंग के चूहे होने को अशुभ माना जाता है। ऐसे में इसे जल्द से जल्द घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ये घर में मुसीबतें लाने कारण बनते हैं। मगर इस बार का ध्यान रखें कि गणपति देव का वाहन चूहा माना जाता है इसलिए इसे मारने की जगह किसी चीज में डालकर बाहर फेंके।

nari,PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static