बच्चे में Positivity लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 12:42 PM (IST)

बच्चों को उज्जवल भविष्य देने में माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान होता है। उनका व्यवहार आस-पास के माहौल पर बहुत ही निर्भर करता है। सारे माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा काबिल बने। लेकिन कई बार माता-पिता ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसका सारा असर बच्चे की परवरिश पर पड़ता है। माहौल के मुताबिक, बच्चे का स्वभाव भी गुस्सैल और चिड़चिड़ा हो जाता है। लेकिन कुछ बातों के जरिए आप बच्चे की परवरिश पर खास ध्यान रख सकते हैं तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

पॉजिटिव माहौल बनाएं

बच्चों के आस-पास हमेशा एक पॉजिटिव माहौल बनाकर रखें। जीवन में चाहे कितनी भी परेशानियां क्यों न आएं लेकिन इस बात का असर बच्चे पर न पढ़ने दें। बच्चे को हमेशा सकरात्मक बातें ही सिखाएं। परेशानियों से हार मानने की बजाय बच्चों को उनसे लड़ना सिखाएं। ऐसा करने से वह हर मुश्किल का सामना करना आसानी से सिख जाएंगे

PunjabKesari

बच्चों को प्यार से रखें

बच्चों से हमेशा प्यार से ही बात करें। बहुत से माता-पिता बच्चे पर गुस्सा करते हैं। जिस कारण उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। पिता बच्चों के प्रति अपना प्यार कभी भी जाहिर नहीं करते और उसे दिल में ही छुपाकर रखते हैं। इससे बच्चों को लगता है कि माता-पिता उन्हें प्यार नहीं करते। आप अपने बात करने के तरीके के साथ भी उनके लिए प्यार जता सकते हैं। 

खुद बने बच्चों के आइडियल 

बच्चों को कोई भी बात सिखाने के लिए अच्छे-अच्छे उदाहरण दें। इससे बच्चों के अंदर भी कुछ कर दिखाने की सोच आएगी जो उनके भविष्य में बहुत ही काम आएगी। बच्चे अपने माता-पिता की बात को बहुत ही जल्दी फोलो करते हैं। आप उनके आइडियल खुद बनें।

PunjabKesari

 सेहत का ध्यान रखना सिखाए

आप खुद बच्चों को सिखाएं कि उनकी लिए कौन-सी चीज अच्छी है। कौन से फल और सब्जियां उन्हें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। इससे उनके अंदर अपने स्वास्थ्य को लेकर इच्छाएं जाहिर होंगी और वो जंक फूड या चॉकलेट खाने से भी परहेज करेंगे। 

बच्चों को कहानी सुनाएं

आप बच्चे को कहानी सुनाएं इससे उनके अंदर क्रिएटीविटी बढ़ेगी और चीजों को सोचने का नजरिया भी बदलेगा । बच्चों की सोचने की क्षमता भी इससे बढ़ेगी। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static