सावन के सोमवार को घर में जरूर लाएं ये सामान, चमक उठेगा भाग्य

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 12:49 PM (IST)

सावन का पवित्र महीने भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे मास सच्चे मन से शिव भक्ति करने से मनचाहा फल मिलता है। इसके साथ ही सावन के किसी भी सोमवार को घर में कुछ विशेष चीजें लाने से किस्मत खुल जाती है। जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशियों का आगमन होता है। 

रुद्राक्ष

रुद्राक्ष शिव जी की अतिप्रिय चीजों में से एक है। इसे सावन के किसी भी सोमवार को घर लाकर मुखिया के कमरे में रख दें। मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों की किस्मत चमक उठती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में अन्न व धन से जुड़ी समस्याएं दूर होकर खुशहाली का आगमन होता है। 

PunjabKesari

गंगा जल

गंगाजल को बेहद ही पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसे सावन के सोमवान को घर में लाना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही इसे लाकर मंदिर में रखने से घर में सुख-समद्धि व खुशहाली आती है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। परिवार के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुलते हैं। जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होकर हर राह में सफलता मिलती है। 

भस्म

जैसे की सभी जानते हैं कि शिव जी अपने शरीर पर भस्म लगाते हैं। ऐसे में इसे घर पर रखना भी शुभ माना जाता है। आप सावन के किसी भी सोमवार को भस्म लाकर शिव जी मूर्ति के पास इसे रख दें। मान्यता है कि इससे शिव जी प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करते हैं। 

चांदी का त्रिशूल

सावन के सोमवार को चांदी का त्रिशूल घर पर लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे लाकर घर के मंदिर में शिव जी की मूर्ति के पास रख दें। इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली बनी रहेगी। 

PunjabKesari


तांबे या चांदी का नाग-नागिन 

सावन के सोमवार को तांबे या चांदी का नाग-नागिन बनाकर उसे मुख्य द्वार के नीचे दबा दें। मान्यता है कि इससे महादेव की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल घर में खुशहाली आती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static