किचन में रखे  फ्रिज में दिख रहे हैं ये संकेत तो हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 04:02 PM (IST)

किचन में इस्तेमाल होने वाली छोटी से छोटी चीज बहुत ही जरुरी होती है। गर्मियों के दिनों में मुख्य रुप से इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक फ्रिज भी है। खराब होने से बचाने के लिए किसी भी चीज को फ्रिज में ही रखा जाता है। पुराना फ्रिज इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह संकेत दिखने पर तुरंत फ्रिज बदल दें। तो चलिए बताते हैं ऐसे कुछ टिप्स जिनके जरिए आप खराब फ्रिज की पहचान कर सकते हैं। 

आवाज आने पर 

कभी-कभार फ्रिज बहुत ही पुराना हो जाता है। जिसके कारण उसमें आवाज आ सकती है। ऐसे संकेत दिखने पर आप तुरंत फ्रिज बदल दें। 

PunjabKesari

पानी हो रहा है लिक तो 

गर्मियों के दिनों में कभी-कभार फ्रिज से पानी निकलता है। लेकिन अगर आपके फ्रिज से ज्यादा पानी निकल रहा है तो उसे तुंरत बदल दें। 

सामान हो रहा है खराब   

कई बार फ्रिज में रखा सामान भी खराब होना शुरु हो जाता है। जिसको खाने से आपको कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके फ्रिज में ज्यादा बर्फ जम रही है तो ऐसी परिस्थिति में भी आपको फ्रिज बदल देना चाहिए 

PunjabKesari

गर्म होने पर 

फ्रिज कई बार जरुरत से ज्यादा गर्म होना शुरु हो जाता है। हाथ लगाने पर यदि आपको फ्रिज ज्यादा गर्म लगता है तो भी आपको फ्रिज बदल देना चाहिए। 

अधिक बिजली का खर्च होना

खराब फ्रिज आपके बिजली का बिल भी बढ़ा सकता है। 5 स्टार वाला फ्रिज आपकी बिजली की कम खपत करता है। वहीं दूसरी ओर 1 स्टार वाला फ्रिज आपके बिजली को बढ़ा सकता है। 5 स्टार वाला फ्रिज ज्यादा मंहगा होता है जबकि 1 स्टार वाला फ्रिज सस्ता होता है। पुराना फ्रिज आपके घर की बिजली का बिल सकता है। यदि आपके घर के बिल ज्यादा आ रहा है तो इसका मतलब है कि फ्रिज बिजली की ज्यादा खपत कर रहा है। ऐसे में आपको फ्रिज बदल देना चाहिए। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static