मेहरून कांजीवरम साड़ी और गोल्डन गहने, साड़ी लुक में छा गई Kangana Ranaut, देखिए एक्ट्रेस की बेस्ट लुक्स

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 01:54 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत राजनीति में भी डेब्यू कर चुकी हैं। फिलहाल तो उनके सितारे बुलंद लग रहे हैं लेकिन देखना यह है कि यह जीत उनके हिस्से आती है या नहीं। कंगना का कहना है कि अगर वह राजनीति में जीत हासिल करती हैं तो फिल्मी करियर से संन्यास ले लेंगी हालांकि कंगना रानौत का फिल्मी करियर भी काफी शानदार रहा लोगों को उनकी एक्टिंग भी पसंद आती हैं और ड्रेसिंग सेंस भी। ड्रेसिंग की बात करें तो खास मौकों पर कंगना हमेशा साड़ी लुक में ही दिखी हैं।  चलिए आपको कंगना की कुछ साड़ी लुक दिखाते हैं जो यूजर्स ने बहुत पसंद की थी।

1. कंगना पारंपरिक इवेंट्स के लिए ज्यादातर साड़ी का ही चुनाव करती हैं। जब वह अयोध्या पहुंची थी तो उन्हें मेहरून और गोल्डन कलर की सिल्क कांजीवरम साड़ी ही पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल सा हाफ स्लीव्स मैहरुन ब्लाउज कैरी किया। एक्ट्रेस ने ज्वैलरी भी एकदम ट्रडीशनल ही कैरी की थी। हैवी नेकलेस और सहारे वाले हैवी ईयररिंग्स के साथ कंगना का ट्रडीशनल मेकअप भी बहुत अच्छा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

2. वहीं राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा सेरेमनी पर कंगना ने आइवरी-क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ कंगना ने आरेंज कलर का ब्लाउज वियर किया जो जिसका बेक डिजाइन डीप था। साड़ी पर आरेंज औऱ गोल्डन गोटा-पट्टी लगी थी। गले में उन्होंने हरे स्टोन वाला नेकलेस झुमके और कंगन पहने थे और साइड में रैड कलर की शॉल कैरी की थी जिस पर थ्रैंड वर्क था। कंगना का ये लुक भी पसंद किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

3. इससे पहले कंगना आइरा खान की शादी में भी ट्रडीशनल अवतार लिए पहुंची थी। कंगना ने पिंक और ग्रे कलर का लहंगा पहना था। जिस पर मैचिंग एम्ब्रायडरी थी। कंगना ने गले में मोतियों और स्टोन वाला नेकलेस पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

PunjabKesari

4. कंगना का गोल्डन गोटा-पट्टी लहंगा भी देखिए। कंगना ने अपने लहंगे की एक-एक झलक दिखाई थी। ब्लाउज पर हैवी मोती और तिल्ले की कढ़ाई थी।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

5. कंगना रानौत ने एक ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होंने गोल्डन गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा कैरी किया था। ऐसे हल्के फुल्के लहंगे लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static