सावन में नई नवेली दुल्हनों के लिए ये 5 Green Shade Sarees रहेंगी एकदम परफेक्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2022 - 02:42 PM (IST)

 सावन का महीना लड़कियों के लिए बहुत खास होता है। इस महीने में वह ग्रीन कलर पहनना पसंद करती हैं। हाथों में हरे-कांच की चूड़ियों से लेकर ड्रेसेज भी ग्रीन कलर की ही पहनना पसंद करती हैं। सावन के महीने में अगर आप भी किसी शादी के लिए ड्रेस चूज करने में थोड़ी सी कंफ्यूज हो रही हैं। तो आपको आज कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप इस महीने में कैरी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

लाइम ग्रीन साड़ी 

आप सिर्फ ग्रीन ही नहीं बल्कि ग्रीन जैसी आउटफिट्स भी शादी में कैरी कर सकते हैं। ग्रीन का ब्राइट कलर लाइम ग्रीन शेड भी आप शादी में पहन सकते हैं। यह कलर बहुत ही वाइब्रेंट होता है। आप इस कलर को शादी या फिर किसी और फंक्शन में पहन सकती हैं। 

PunjabKesari

ऑलिव ग्रीन साड़ी

आप ग्रीन कलर का डल शेड ऑलिव ग्रीन भी शादी में कैरी कर सकते हैं। यह कलर हर उम्र की लड़कियों को काफी अच्छा लगेगा। आप सावन के महीने में इस कलर की साड़ी कैरी कर सकते हैं। कांजीवरम या फिर हैंडलूम साड़ी आप इस तरह की साड़ी के साथ कैरी कर सकते हैं। काजल अग्रवाल की तरह ऑलिव कलर की कांजीवरम साड़ी आप शादी में कैरी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

सी ग्रीन साड़ी

सी ग्रीन कलर की साड़ी आप शादी में कैरी कर सकती हैं। रफल साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में है। आप इस लुक को सावन महीने में पहन सकते हैं। यह लुक आपको एक तरह का मॉर्डन टच देगा। अपने लुक को और भी ज्यादा फ्लोरिश करने के लिए मोतियों का नेकलेस और एयररिंग्स भी पहन सकते हैं। 

PunjabKesari

 एमरल्ड ग्रीन साड़ी 

एमरल्ड ग्रीन कलर को रॉयल ग्रीन भी कहते हैं। ये कलर भी हर तरह के कॉम्पलेक्शन पर सूट करता है। आप सावन के महीने में इस कलर को आसानी से कैरी कर सकते हैं। साथ में आप एमरल्ड ग्रीन बिंदी के साथ लुक को और भी ज्यादा निखार सकते हैं।

PunjabKesari

पीयर ग्रीन साड़ी

आप ग्रीन कलर का हल्का शेड पीयर ग्रीन भी सावन के महीने में शादियों में पहन सकते हैं। ये कलर बहुत ही सूदिंग और रिफ्रेशिंग होता है। इस मौसम में आपको इस कलर में गर्मी भी नहीं लगेगी। आप इस रंग का ड्रेस सावन के महीने में कैरी कर सकते हैं।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static