शराब न पीने वालों के भी Liver में जम रहा है फैट, रोजाना की ये गलतियां है आपकी दुश्मन
punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 03:35 PM (IST)

नारी डेस्क: भारत में फैटी लिवर बीमारी की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है] तीन में से एक भारतीय इससे प्रभावित हैं। NAFLD यानी नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिसीज लीवर डिजीज का सबसे आम रूप है, यह समस्या उन लोगों को होती है जो शराब का सेवन नहीं करते हैं। इसके पीछे वजह है बैठे- रहने वाली जीवनशैली (खराब खानपान और बढ़ता तनाव। आइए समझते हैं कि NAFLD क्या है और हम अपने लिवर का ख्याल कैसे रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या चल रही है सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी
NAFLD क्या है? (Non-Alcoholic Fatty Liver Disease)
NAFLD तब होता है जब लिवर में चर्बी (फैट) जमा हो जाती है, लेकिन वो शराब की वजह से नहीं होती। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो ये लिवर सूजन (inflammation), सिरोसिस और यहां तक कि लिवर फेलियर का कारण भी बन सकता है। यह अक्सर उन लोगों में देखा जाता है जो अधिक वजन वाले या मोटे होते हैं।
NAFLD के मुख्य कारण:
- बार-बार जंक फूड खाना
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- मोटापा
- डायबिटीज या प्री-डायबिटिक स्थिति
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- लगातार तनाव में रहना
इन लोगों को होती है ज्यादा समस्या
ncbiकी रिपोर्ट के मुताबिक NAFLDमहिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक आम है। यह मुख्य रूप से मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्गों को प्रभावित करता है। अब बच्चों में भीनॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी वजह उनके द्वारा खाए जाने वाले अनहेल्दी फूड्स हो सकते हैं। डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर के मरीजों को भी इसका खतरा ज्यादा रहता है।
यह भी पढ़ें: भारत में 26 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा
लिवर का कैसे रखें ध्यान?
- फाइबर से भरपूर भोजन खाएं- जैसे साबुत अनाज, दालें, फल और हरी सब्जियां।
- तली-भुनी चीज़ें, शुगर और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
- सफेद चावल, सफेद ब्रेड और मीठे ड्रिंक्स कम करें।
- हर दिन कम से कम **30 मिनट तेज़ चलना या योग करनाशुरू करें।
- शराब से परहेज़ करना जरूरी है, चाहे वो अल्कोहलिक फैटी लिवर हो या नॉन-अल्कोहोलिक।
- मेडिटेशन, ब्रेथिंग एक्सरसाइज़ या संगीत से तनाव को दूर करने की कोशिश करें।
- अच्छी नींद लें हर दिन कम से कम 7-8 घंटे।
- लिवर को डिटॉक्स करने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
-लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), अल्ट्रासाउंड, और शुगर/कोलेस्ट्रॉल जांच समय-समय पर करवाएं।
लिवर के लिए फायदेमंद घरेलू चीजें
आंवला: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, लिवर के लिए बेहतरीन ।
हल्दी वाला दूध: सूजन को कम करने में मददगार होता है।
पपीता और चुकंदर: लिवर को क्लीन रखने वाले फल ।
गुनगुना पानी + नींबू: सुबह खाली पेट लेने से फायदा।
नोट: लिवर चुपचाप काम करता है, लेकिन जब तकलीफ बढ़ती है तब पता चलता है। इसलिए आज ही से उसका ख्याल रखें।_