Cannes में भरतीय सितारों का जलवा, Red Carpet पर छाई ये Indian Celebs

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 12:56 PM (IST)

नारी डेस्क: भारतीय दर्शकों के लिए Cannes Fil Festival अब सिर्फ एक फिल्म फेस्टिवल से कहीं ज़्यादा बन गया है। यह बॉलीवुड, लग्जरी फैशन ब्यूटी ब्रांड्स और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ने वाले भारतीय क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा इंटरनेशनल प्लेटफ़ॉर्म बन गया है।  भारतीय हस्तियों ने अपने यादगार फ़ैशन पलों से लगातार अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है और इस बार भी रेड कार्पेट पर  भारतीय हस्तियाें की खूबसूरती सब पर भारी पड़ गई। चलिए सभी के एक से बढ़कर एक लुक पर डालते हैं नजर।

PunjabKesari
आलिया भट्ट का ड्रिमी लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt ने Cannes में अपने शानदार लुक से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। रेड कार्पेट पर आलिया का अंदाज इतना खूबसूरत और एलिगेंट था कि हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर टिक गईं। ओपनिंग नाइट के लिए आलिया ने पीच कलर का बॉडी फिटेड गाउन चुना, जिसमें उनका लुक बेहद क्लासी और रॉयल दिखाई दिया। इस आउटफिट की खास बात उसका फ्लोई डिज़ाइन और लंबी ट्रेल थी, जिसने उनके पूरे लुक को ड्रीमी टच दिया।

PunjabKesari

उर्वशी रौतेला का सिल्वर गाउन

उर्वशी रौतेला  भारतीय फैशन को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बेहद खूबसूरती से रिप्रेजेंट करती हैं। वह  लगातार पांचवीं बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी। रेड कार्पेट पर उनका स्टाइल इतना शानदार था कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया। उन्होंने नेट और शिमरी डिटेलिंग से सजा सिल्वर सीक्वेंस गाउन पहना था। गाउन की बारीक कढ़ाई, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और ग्लैमरस मेकअप ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।

PunjabKesari
 क्वार्टर-ज़िप स्वेटर और ब्लू जींस में छाई मॉडल

एक भारतीय मॉडल ने फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक में ऐसा डेब्यू किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। वह किसी भड़कीले गाउन में नहीं, बल्कि एक साधारण दिखने वाले क्वार्टर-ज़िप स्वेटर और ब्लू जींस जैसे कैजुअल आउटफिट में रेड कार्पेट पर नजर आईं। डिजाइनर ने इस लुक को इस तरह बनाया कि यह रोजमर्रा के डेनिम जैसा लगे, लेकिन इसके पीछे 250 घंटे की मेहनत थी।

PunjabKesari
वृंदावन थीम वाला लहंगा

वृंदावन की बेटी Aarti Khetarpal ने अपने अनोखे देसी अंदाज से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। गले में तुलसी की माला, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता और कृष्ण भक्ति से प्रेरित लहंगा पहनकर आरती ने रेड कार्पेट पर ऐसी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने अपने कान्स डेब्यू के लिए खास तौर पर वृंदावन थीम वाला कस्टम लहंगा चुना। येलो टोन वाले इस लहंगे पर वृंदावन की संस्कृति और कृष्ण भक्ति को बेहद बारीकी से उकेरा गया था। लहंगे पर मंदिरों, कुंजों, हरियाली और यमुना किनारे के दृश्यों को पेंटिंग्स के जरिए दर्शाया गया।

PunjabKesari
चंदेरी धोती स्कर्ट

 पीच गाउन में सबका दिल जीतने के बाद, आलिया के एक कस्टम ड्रेस में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा  फ्रेंच रिवेरा में एक कस्टम-ड्रेप्ड आइवरी चंदेरी धोती स्कर्ट और एक स्कल्प्टेड कॉर्सेट पहनकर निकलीं। यह ड्रेस अपनी बारीक कारीगरी के लिए सबसे अलग थी, जिसमें पारंपरिक भारतीय तत्वों को आधुनिक स्टाइल के साथ खूबसूरती से मिलाया गया था। आलिया ने पारंपरिक गहनों और सजावट से अपने लुक को और भी शानदार बनाया, जिसमें पायल, नथ, बिंदी और हाथ फूल शामिल थे, जिससे Cannes में उनकी मौजूदगी को एक सांस्कृतिक रूप से जुड़ा हुआ एहसास मिला।

PunjabKesari
तारा सुतारिया का क्लासी गाउन

अपने डेब्यू लुक के लिए तारा सुतारिया ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का बेहद स्टाइलिश हेल्सा गाउन चुना। गाउन की स्ट्रक्चर्ड स्वीटहार्ट नेकलाइन और लंबा फ्लोइंग सिल्हूट उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल बना रहा था। तारा ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया, जो उनके लुक को क्लासिक ओल्ड हॉलीवुड टच दे रहा था। उन्होंने पर्ल ईयरिंग्स और स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ अपने पूरे लुक को कंप्लीट किया।

PunjabKesari
पंजाबी कुड़ी बनकर पहुंची एक्ट्रेस

पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस रूपी गिल का कान्स में डेब्यू सबसे हटकर था।  वह व्हाइट आइवरी सूट,  खूबसूरत डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी पहने एक पंजाबी कुड़ी बनकर वहां पहुंची। कान्स 2026 के रेड कारपेट पर उनकी सादगी ने गजब ढा दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static