दांत का कितना भी जिद्दी दर्द हो मिनटों में मिलेगा आराम
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 08:09 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2020_6image_09_40_019732632mu8.jpg)
वैसे तो दर्द कोई भी हो तकलीफ देता है लेकिन दांत का दर्द एक बार उठ जाए तो फिर चैन से बैठने नहीं देता। ऐसा उन लोगों के साथ होता है जिनके दांत कमजोर होते हैं या दांतों की अच्छे से सफाई नहीं रखते। कुछ ठंडा या गर्म खाने से या सही तरीके से दांतों की सफाई न करने से भी दांतों में दर्द होने की समस्या होने लगती है जब तुरंत दर्द तो तो उस समय दवा के अलावा कुछ सूजता नहीं लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं जो इस दर्द से तुरंत राहत पाने में मदद करते हैं।
पहला नुस्खा लहसुन का
लहसुन की कली को नमक से मिक्स करके प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। इसके अलावा रोज सुबह लहसुन की 1 कली को चबाने से दांतों के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही दांत मजबूत होते हैं। लहसुन की कली खाने के और भी कई फायदे हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक हैं।
लौंग
दांत दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए लौंग को बेस्ट माना जाता है। इसके लिए लौंग के तेल में कॉटन बॉल डुबोए। फिर उसे दर्द वाली जगह पर कुछ देर रखें। इससे दर्द कम होने में मदद मिलेगी। अगर आपके पास लॉंग का तेल नहीं है तो भी घबराए ना लौंग की 2 कलियां जहां जिस दांत में दर्द हो रही है वहां रख दें जल्दी आराम मिलेगा।
प्याज
रोजाना सुबह कच्चा प्याज खाने से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। डॉक्टरों के मुताबिक हर तीन मिनट बाद एक स्लाइस प्याज खाने से मुंह में जमा कीटाणु मर जाते हैं।
नींबू
विटामिन-सी से भरपूर नींबू दांतों के दर्द में बेहद लाभकारी होता है। इसके नींबू का कतरा लगाने से जल्दी ही छुटकारा मिलता है।
काली मिर्च पाउडर
1/4 टेबलस्पून नमक में 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिक्स करें। तैयार पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे दांत दर्द से राहत मिलती है।
आलू
अगर दांतों में दर्द होने के साथ सूजन भी है। ऐसे में एक आलू छीलकर उसके एक स्लाइस को दर्द वाली जगह पर 15 मिनट तक रखें। इससे दर्द से जल्दी ही छुटकारा मिलेगा।
टी- बैग
टी- बैग को गर्म पानी में उबालें। फिर उस बैग को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से दांतों के दर्द से छुटकारा मिलता है।
बर्फ
बर्फ के टुकड़े के साथ दर्द वाले हिस्से पर 15-20 मिनट तक सिकाई करें। दिन में 2-3 बार करने करें। इससे दर्द से आराम मिलेगा।
ब्रांडी
दांत दर्द की समस्या होने पर थोड़ी सी ब्रांडी को कॉटन बॉल में डुबोए। फिर उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे दांत दर्द से छुटकारा मिलेगा।
सरसों का तेल
इसके लिए सरसों के तेल की 2-4 बूंदों को 1 चुटकी नमक में मिक्स करें। फिर इससे मसूड़ों पर मसाज करें। इससे दांतों के दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही दांतों में में चमक और मजबूती आएगी।