पार्टनर को लेकर हद से ज्यादा Possessive होती हैं ये लड़कियां!

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 11:51 AM (IST)

शादीशुदा जिंदगी तभी सफल रह सकती है जब दोनों में प्यार व विश्वास हो। मगर रिश्ते में शक, जलन आदि का भाव आने से अच्छी भली जिंदगी बर्बाद हो सकती है। बात अगर किसी के स्वभाव की करें तो हर कोई एक-दूसरे से अलग होता है। इसके पीछे का कारण उनपर उनकी राशि के अनुसार पड़े प्रभाव कारण होता है। ऐसे में ही राशि के मुताबिक 4 ऐसी लड़कियां होती है तो अपने पार्टनर को लेकर बेहद ही पोजेसिव होती है। ऐसे में अपने साथी द्वारा किसी से बात करने पर भी जलन से भर जाती है। तो आइए जानते हैं उन 4 राशि की लड़कियों के बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

वृषभ राशि 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वृषभ राशि की लड़कियों का आता है। इन्हें जिंदगी अपनी मर्जी से जीना पसंद होता है। ऐसे में ये पार्टनर पर भी अपना हक जमाने की कोशिश करती है। ये पार्टनर को लेकर बहुत ही पोजेसिव होती है। ऐसे में इन्हें अपने साथी का किसी से बात करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। स्वभाव से शकी होने से पार्टनर के कुछ कहने पर ये उनपर  शक करने लगती है। इनके इस स्वभाव के कारण अक्सर इन्हें साथी की नाराजगी झेलनी पड़ती है। मगर इनके इस बिहेव का कारण पार्टनर को खोने का डर होता है। इसलिए ये हर समय उन्हें अपने साथ रखना व उनकी अटेंशन और समय चाहती है। मगर यह स्वभाव पार्टनर के लिए किसी सजा से कम नहीं कहा जा सकता है।

सिंह राशि 

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से गुस्सैल, जिद्दी व मनमर्जी की मालिक होती है। यह अपने साथी को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव होती है। इनके इसी बिहेव के कारण ये अपने और जीवनसाथी के बीच किसी का आना बिल्कुल भी सहन नहीं करती है। वैसे तो ये लड़कियां पार्टनर से पूरी ईमानदारी से प्यार करती है। मगर इनके अहंकारी और प्रोजेसिव होन के कारण साथी इनकी भावनाओं को अच्छे से समझ नहीं पाता है। इसके कारण इनके रिश्ते में खटास आने लगती है। 

PunjabKesari

कन्या राशि 

इस राशि की लड़कियों को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। असल में, ये खुद ही नहीं जानती है कि इन्हें कब क्या चाहिए। अपने इसी स्वभाव के कारण ये जल्दी ही सामने वाले से जलन व ईष्या करने लगती है। साथ ही पार्टनर को खोने के डर व उसे पाने के लिए उनसे ओवर प्रोटेक्टिव बिहेव करती है। ऐसे में इन्हें पार्टनर का किसी से बात तक बिल्कुल बर्दाश नहीं होता है। ये हर पार्टनर को अपनी आंखों के सामने देखना पसंद करती है। मगर इनके इस स्वभाव के कारण इन्हें साथी से प्यार मिलने की जगह उसकी नाराजगी झेलनी पड़ती है। 


आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static