भाग्यशाली मानी जाती हैं ये 3 नाम वाली लड़कियां, पार्टनर के लिए भी होती हैं लक्की!

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 01:21 PM (IST)

कुछ लड़कियां दिमाग से तेज व मेहनती होती हैं। इसके साथ ही इनपर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। ऐसे में इनके जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये लड़कियां अपने पार्टनर के लिए भी लक्की मानी जाती है। माना जाता है कि ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां पर खुशियां ही खुशियां बिखेरती हैं। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में...

जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता हो

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू है वे खुशमिजाज व मिलनसार होती है। ये दिमाग से तेज व मेहनती होती है। ऐसे में इनपर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। ये जीवन में कड़ी मेहनत से जल्दी ही सफलता पाती है। ये एक बार जिस चीज को पाने की चाह रखती हैं इसे हासिल करके ही मानती है। ऐसे में ये लड़कियां जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद मानती है। कहा जाता है कि ये लड़कियां जीवन में पैसा और सम्मान खूब कमाती है। दूसरी ओर अपने खुशमिजाज व मिलनसार नेचर से ये हर किसी का ध्यान जल्दी ही आकर्षित कर लेती है। ऐसे में लड़के जल्दी ही इनसे इंप्रेस होकर इनके दीवाने हो जाते हैं।

PunjabKesari

जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता हो

G अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां बेहद किस्मत वाली मानी जाती है। ये तेज दिमाग, मेहनती व हंसमुख होती है। ऐसे में ये अपनी कड़ी मेहनत करियर में ऊंचाइयों के शिखर को छूती है। इनपर मां लक्ष्मी की कृपा होने पर ये खूब कमाती हैं। इसलिए इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये ससुरालवालों के लिए भी लक्की साबित होती है। ये ससुरावालों का जल्दी ही दिल जीत लेती है। इसके साथ ही ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां कभी भी पैसों या किसी चीज की कमी नहीं रहती है। ये लड़कियां पार्टनर व परिवार की हर छोटी-बड़ी खुशी का खास ध्यान रखती है।

जिन लड़कियों का नाम  V अक्षर से शुरू होता हो

V अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां भी किस्मत की धनी मानी जाती है। ये लड़कियां खुले विचारों, मनमर्जी की मालिक, मेहनती व धैर्यवान होती है। ये हर काम को दिल से करते हुए सफलता हासिल करती है। ये जीवन में हर सुख-सुविधा का लाभ उठाती है। V नाम वाली लड़कियां अपने पार्टनर के लिए भी किस्मतवाली साबित होती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां पर रौनक व खुशियां फैलाती है।

PunjabKesari

pc: best friend jewerly and freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static