दाग धब्बों से लेकर झुर्रियों तक की समस्याओं में असरदार है ये फल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2017 - 02:52 PM (IST)

हर लड़की चाहती है कि उसकी त्वचा गोरी, निखरी, खूबसूरत और बेदाग रहें। एक भी दाग निकल आने पर चेहरा भद्धा लगने लगता है। ऐसे में लड़कियां इनसे छुटकारा पाने के लिए कोई प्रकतिक उपाएं ढूढ़ती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा फल लाएं है जिसकी मदद से आप चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकती है। हम बात कर रहें है अंजीर के फल की। अंजीर के सूखे हुए फल को खाने से या इसका सिरम बना कर लगाने से आप चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

1. दाग-धब्बे
चेहरे पर दाग-धब्बे होने पर आप इसका पेस्ट बना कर लगा सकते है। इसे अच्छी तरह पीस कर चेहरे पर 15 से 25 मिनट के लिए लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इस पेस्ट को एक हफ्ते तक लगाने से आपके चेहरे के दाग धब्बे ठीक हो जाएंगे।

PunjabKesari

2. दाने या कील-मुंहासे
चेहरे पर पिपंल होने पर आप इसका इस्तेमाल दवाई के रुप में कर सकते है। इसे पीस कर इसमें कच्चा दूध मिला कर लगाने से चेहरे के दाने ठीक हो जाते है। इसके अलावा इसे रोजाना दूध में भिगोकर खाने से भी चेहरे की कई तरह की प्रॉब्लम दूर हो रहती है।

3. डायट चार्ट
सूखा हुआ अंजीर एन्टीऑक्सिडेंट्स के गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें फास्फोरस, विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना एक अंजीर को दूध के साथ खाने से आप चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। इसके अलावा ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

4. ग्लोइंग फेस 
इसमें उचित मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे इसके रोजाना सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है। इसके अलाव इसे दूध के साथ लगाने से चेहरा चमकदार हो जाता है।

PunjabKesari

5. झुर्रियों से निजात
चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे और डार्क सर्कल आदि होने पर इस फल का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा इसे लगाने से त्वचा सम्बंधी रोग भी दूर हो जाते है। इसके अलावा इसे खाने से दाद, चेहरे पर खुजली, फुंसी, पिपंल और त्वचा के अन्य रोग भी दूर हो जाते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static