कहीं हलवा तो कहीं लालेटन, जानें ये 7 देश कैसे मनाते हैं क्रिसमस?

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2023 - 03:42 PM (IST)

आज पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाई जा रही है। हर देश में यह त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। क्रिसमस आते ही कई तरह के इवेंट्स भी शुरु हो जाते हैं। इस दौरान कहीं क्रिसमस बॉल का आयोजन होता है तो कहीं लैटिन फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं। कई जगहों पर लोग दोस्तों या रिश्तेदारों के घर जाकर पिकनिक मनाते हैं। आज इस खास दिन पर आपको बताते हैं कुछ ऐसे देश जहां क्रिसमस का सेलिब्रेशन कुछ अलग तरीके के साथ होता है।

स्लोवाकिया 

यहां पर क्रिसमस के दिन खास लोक्सा हलवा बनाया जाता है। उस हलवे का थोड़ा हिस्से घर के सबसे बुजुर्ग सदस्य छत पर फेंकते हैं। इसके बाद घर के बड़े सदस्य यानी की माता-पिता इस हलवे को खाते हैं । ये हलवा बच्चों के लिए बहुत ही खास होता है। इसे हलवे को लकड़ियों की आंच पर तैयार किया जाता है।  

PunjabKesari

अर्जेंटीना 

यहां पर लोग क्रिसमस से पहले की शाम आसमान को लालटेन जलाकर छोड़ते हैं। वो इस दिन कागज से एक तरह का ग्लोब तैयार करते हैं और उसमें आग जलाकर आसमान की ओर छोड़ते हैं। लोग अक्सर देर रात तक अपने घरों के बाहर रहते हैं और आसमान में फैली रोशनी का मजा लेते हैं। 

ग्रीस 

यहां पर ऐसी मान्यता है कि कालीकंतजरोड़ जो एक दुष्ट गोबलिन की जाति है वो अंडरग्राउंड रहती है और क्रिसमस से लेकर 6 जनवरी तक 12 दिन तक वहीं रहते हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि वह यहां ऊपर आकर कहर ढा सकता है। ऐसे में इस दौरान क्रॉस और होली बेसिल को किसी पवित्र पानी में डुबोकर घर के हर कमरे में पानी छिड़क जाते हैं ताकि बुरी आत्माओं को दूर किया जा सके। 

PunjabKesari

स्विट्जरलैंड 

यहां की कई जगहों पर जैसे बर्नीस ओबेरलैंड में क्रिसमस वाले दिन जुलूस निकाला जाता है। यहां पर नए साल से पहले शाम को लोग ट्राइकलर में शामिल होते हैं। इसमें लोग काऊ बेल्स पहनकर परेड में भाग लेते हैं और परेड में जोर-जोर से शोर मचाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी आत्माएं दूर होती हैं। 

वेनेजुएला 

वेनेजुएला के काराकास की राजधानी में लोग रोलर स्केट्स के साथ चर्च में जाते हैं। इस दिन सड़कों को रात में 8 बजे ही खाली कर दिया जाता है और यहां पर सुरक्षा के कई इंतजाम भी किए जाते हैं।

ऑस्ट्रिया 

ऑस्ट्रिया में मान्यता है कि यहां पर क्रिस्ट काइंड (Christkind) जो एक सुनहरे बालों वाला लड़का है। इसे नवजात शिशु की तरह माना जाता है यही इस दौरान क्रिसमस को सजाता है। इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि ऑस्ट्रियाई के बच्चे क्रैम्पस नाम के एक डेविल को भी मानते हैं जो काफी डरावना है और शरारती बच्चों को मारता है। 

PunjabKesari

कनाडा 

कनाडा से क्रिसमस का खास कनेक्शन माना जाता है क्योंकि सांता क्लॉज का घर कनाडा में ही है। यहां पर पोस्ट के जरिए सांता को चिट्ठियां भेजी जाती हैं और फिर उसके जवाब का इंतजार जहां पर रहने वाले लोग करते हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static