ये लड़के होते हैं ''Best Husband'', पत्नी को रखते हैं हमेशा खुश

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 01:20 PM (IST)

हर लड़की को केयरिंग व प्यार करने वाले पार्टनर की तलाश होती है। ऐसे में वे शादी करने के साथ लड़कों में कई खूबियां ढूंढ़ती है। ताकि उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाली से बीते। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ लड़कों में एकदम परफेक्ट हस्बैंड बनने के गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में इनके शादी करने वाली लड़कियां खुद को सौभाग्यशाली कह सकती है। चलिए जानते हैं उन लड़कों के बारे में...

 A अक्षर वाले लड़के

जिन लड़कों का नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरु होता है उनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा रहती है। ये रोमांटिक, केयरिंग व खुशमिजाज के होते हैं। ऐसे में ये लड़के अपने पार्टनर का खूब ख्याल रखते हैं। ये लोग अपनी पत्नि की खुशी के लिए जीन-जान लगा देते हैं। इसके साथ ही ये हमेशा कुछ अलग करके पार्टनर का दिल जीत लेते हैं। ऐेस लोग पार्टनर के साथ दोस्तीभरा रिश्ता निभाते हैं। उनको पूरा सम्मान देते हैं। साथ ही पार्टनर के बिना कुछ कहे उनके दिल की बात को जान लेते हैं।

PunjabKesari

K अक्षर वाले लड़के

K अक्षर वाले लड़के केयरिंग, रोमांटिक व समझदार होते हैं। ये पार्टनर को अच्छे से समझने के साथ उसका पूरा ध्यान रखते हैं। ये अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं। इसके साथ ही ये लड़के पार्टनर की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनकी शादीशुदा जिंदगी एकदम रोमांटिक व खुशहाली से बीतती है। ऐसे में इनके शादी करने वाली लड़की खुद को लक्की कह सकती है।

P अक्षर वाले लड़के

जिन लड़कों का नाम P अक्षर से शुरु होता है वे बेहद ही रोमांटिक नेचर के होते हैं। ये अपने पार्टनर को प्यार करने के साथ उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। ये साथी की बातों को पूरा सुनने के साथ उन्हें अहमियत देते हैं। साथ ही ये लड़के अपनी पत्नि की खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। पत्नी से झगड़ा होने पर भी ये बात को शांत मन से सुलझाते हैं। साथ ही उन्हें मनाने व अपनी मैरिड लाइफ खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।

PunjabKesari

R अक्षर वाले लड़के

बेस्ट पार्टनर की लिस्ट में R अक्षर वाले लड़कों का नाम भी शामिल होता है। ये लड़के स्वभाव से खुशमिजाज, ईमानदार, रोमांटिक व हंसमुख होते हैं। ये शादीशुदा जिंदगी में किसी भी तरह की कोई टेंशन नहीं चाहते हैं। वही ये लड़के अक्सर लड़ाई में पड़ने की जगह पर उससे बचने की कोशिश करते हैं। ये पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। साथ ही ये ऐसा कोई भी काम करने से बचते हैं जिससे पत्नी को बुरा लगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static