सिर्फ Siddharth- Kiara ही नहीं, बॉलीवुड की ये स्टार्स जोड़ियां भी Reel से बने Real कपल

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 03:50 PM (IST)

ब़ॉलीवुड नगरी अपनी फिल्मों के साथ साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहता है लेकिन पिछले कुछ समय से तो फिल्मी नगरी शादियों के लिए भी फेमस हो रहा है। हालांकि बहुत से स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड से बाहर जाकर अपना हमसफर चुना जैसे वरूण धवन ने डिजाइनर और अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की और अनुष्का शर्मा का दिल भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली तो अथिया शैट्टी का दिल के.एल राहुल पर आया और सोनम कपूर का बिजनेसमैन आनंद आहूजा को हमसफर बनाया लेकिन आज हम आपको उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड में ही अपने प्रोफेशन के शख्स को ही अपना लाइफ पार्टनर चुना।

 

1. सबसे पहला नाम तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों का प्रोफेशन सेम है। दोनों ही बॉलीवुड के नामी एक्टर है और रील लाइफ में पार्टनर दिखने वाले रियल लाइफ पार्टनर बन गए।

PunjabKesari

2. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ने बीते साल ही अप्रैल में शादी की दोनों के अफेयर के खूब चर्चे भी हुए थे। दोनों ही टॉप स्टार लिस्ट में है। दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आई।

 

3. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, यह दोनों भी बॉलीवुड के टॉप स्टार लिस्ट में शामिल है। दोनों ही दमदार एक्टर है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने जीवन साथी बनने का फैसला कर लिया।

PunjabKesari

4. करीना कपूर खान और सैफ अली खान

करीना कपूर सैफ अली खान से शादी कर उनकी बेगम बन गई। करीना, कपूर खान दान की बेटी है तो सैफ पटौदी के नवाब। इसी के साथ दोनों बॉलीवुड के फेमस स्टार भी है। दोनों की आंखें चार हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया।

 

5. काजोल और अजय देवगन

काजोल भी अपने समय की फेमस एक्ट्रेस रही हैं और अजय देवगन भी दमदार एक्शन हीरो। दोनों ही बॉलीवुड के फेमस स्टार हैं। हालांकि शादी के बाद काजोल ने लंबा ब्रेक लिया और परिवार को संभाला। अजय औऱ काजोल एक दूसरे के करीब आए औऱ दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

PunjabKesari
6. नीतू कपूर और ऋषि कपूर

ऋषि कपूर और नीतू दोनों ही अपने जमाने के फेमस स्टार रहे हैं भले ही अब ऋषि हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके काम और बातों को हमेशा याद किया जाता है। नीतू ने शादी के बाद करियर को बाय बाय बोल दिया था। हालांकि दोनों बॉलीवुड में एक्टिंग प्रोफेशन से जुड़े थे। ऋषि के बड़े भाई रणधीर कपूर और भाभी बबीता कपूर भी एक्टिंग लाइन में ही रहे। वहीं दोनों को प्यार हुआ।

 

7. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी दोनों ही बॉलीवुड के नामी स्टार है। अमिताभ तो सदी के महानायक हैं। जया और अमिताभ अपने इसी प्रोफेशन के चलते एक दूसरे के नजदीक आए और कपल बन गए। उसी तरह उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या बच्चन दोनों बॉलीवुड नगरी से ही ताल्लुक रखते हैं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई।

PunjabKesari

8. धर्मेंद्र देओल और हेमा मालिनी

धर्मेंद्र देओल पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन बावजूद इसके उनका दिन हेमा मालिनी पर आया जो बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल है। वहीं धर्मेंद्र लेजेंड स्टार रहे है। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई। इन सभी स्टार्स ने अपने प्रोफेशन से जुड़े पार्टनर को ही हमसफर बनाया। आपको सबसे ज्यादा कौन सी जोड़ी पसंद है। कमेंट बॉक्स में बताएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static