पैसों के मामलों में लक्की मानी जाती है इन तारीखों में जन्मीं लड़कियां

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 02:02 PM (IST)

हमारी राशि की तरह जन्म तारीख भी जीवन के गहरे राज बयां करती है। इसके किसी के व्यक्तितत्व के बारे में कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको 3 ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बताते हैं जो पैसों के मामले में लक्की माने जाते हैं। ऐसे में इन्हें जीवन में पैसों संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही मेहनती व तेज दिमाग के होने से ये लोग जिंदगी में हमेशा तरक्की करते हैं। 

मूलांक 1 वाली लड़कियां

पहले हम आपको बता दें कि तारीख 1, 10, 19 और 28 में पैदा हुई लड़कियों का मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य माना जाता है। इन लड़कियों में लीडरशिप का गुण होने से ये सभी को साथ लेकर चलती है। वहीं अपनी मेहनत, तेज दिमाग और सही फैसले लेने से ये जल्दी ही तरक्की करती है। ये लड़कियां धन को खर्च करने के साथ उसे जोड़ना भी अच्छे से जानती है। ऐसे में ये आर्थिक तौर पर हमेशा मजबूत रहती है।

PunjabKesari

मूलांक 2 वाली लड़कियां

तारीख 2, 11, 21 में में पैदा हुई लड़कियों का मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा होता है। ये लड़कियां बिजेनस के करियर में तरक्की करती है। ये पैसे व्यर्थ में उड़ाने की जगह पर इसे जोड़ना सही समझती है। ऐसे में इस मूलांक की लड़कियां आर्थिक रुप से मजबूत होती है। वहीं ये लड़कियां खाली व किसी के भरोसे रहने की जगह पर धन कमाने के नएनए साधन खोज लेती है। वहीं बात इनके करियर की करें तो ये बिजनेस, बैंक, दवाओं, पानी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कामों में तरक्की पाती है। 

PunjabKesari

मूलांक 5 वाली लड़कियां

किसी भी महीने की 5, 14 या 24 तारीख में पैदा हुई लड़कियों का मूलांक 5 माना जाता है। वहीं इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है। ये लड़कियां स्वभाव से निडर, तेज दिमाग की मालिक होती है। वहीं ये किसी भी स्थिति से घबराने की जगह पर डटकर उसका सामना करती है। इन लड़कियों की सोचने की क्षमता भी गजब की होती है। ऐसे में ये लड़कियां अपने तेज दिमाग व मेहनत से खूब पैसा कमाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static