अनंत चतुर्दशी: भगवान विष्णु के इन भव्य मंदिरों को देखने से ही मिल जाएगी मन को शांति

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 06:15 PM (IST)

इस साल 19 सितंबर 2021, रविवार को अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व पड़ रहा है। भगवान विष्णु के समर्पित इस दिन पर श्रीहरि की पूजा होती है। कहा जाता है कि महाभारत काल में जब पांडव जुए में अपना सारा राज-पाट हारकर वन में दुख सह रहे थे तब श्रीकृष्ण ने उन्हें यह व्रत रखने की सलाह दी थी। मान्यता है कि इस व्रत व श्रीहरि की पूजा करने से जीवन के दुखों का अंत हो जाता है। ऐसे में दुनियाभर में भगवान विष्णु के कई भव्य व प्रसिद्ध मंदिर है। वहीं इन मंदिरों में भक्तों की सच्ची भक्ति देखने को मिलती है। चलिए जानते हैं भगवान विष्णु के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

बद्रीनाथ मंदिर, उत्तराखंड

भगवान विष्णु का बद्रीनाथ मंदिर, उत्तराखंड के चमोली में स्थापित है। यह श्रीहरि का बेहद ही प्राचीन मंदिर है। पौराणिक कथाओं अनुसार, इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण सातवीं-नौवीं सदी में हुआ था। मंदिर के अंदर भगवान विष्णु की एक मीटर लंबी शालिग्राम से निर्मित मूर्ति है। माना जाता है कि यह मूर्ति अपने आप प्रकट हुई थी। साथ ही इस पवित्र स्थल को हिंदू धर्म के चार धामों में एक माना जाता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा

भगवान विष्णु जी का जगन्नाथ मंदिर भी चार धामों में एक माना जाता है। यह पावन स्थल ओडिशा के पुरी में स्थित है। यह मंदिर श्रीहरि के आठवें अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित माना जाता है। यहां पर भगवान अपने भाई व बहन के साथ विराजमान है। साथ ही यहां पर हर साल भव्य रथयात्रा का आयोजन होता है। बता दें, इसे दुनिया की सबसे बड़ी रथयात्रा कहा जाता है। ऐसे में दुनियाभर से भक्त इस यात्रा में हिस्सा लेने आते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

द्वारिकाधीश मंदिर, गुजरात

गुजरात में स्थापित द्वारिकाधीश मंदिर करीब 2000 साल पुराना माना जाता है। यह मंदिर भी भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार को समर्पित है। इस पावन मंदिर को हिंदू धर्म में सबसे प्राचीन व भव्य मंदिरों में माना जाता है। ऐसे में हर साल लाखों भक्त भगवान के दर्शन करने जाते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static