गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वस्थ होने की यह हैं 5 निशानियां

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 10:08 AM (IST)

प्रैगनेंसी में महिलाएं अक्सर कई तरह के नए-नए बदलाव महसूस करती हैं जो कि स्वभाविक भी है लेकिन इस बात को लेकर हर महिला के मन में यह बात जरूर आती है कि गर्भ में होने वाला उसका बच्चा स्वस्थ है या नहीं। उसकी सेहत कैसी है और क्या वह जन्म से हैल्दी ही पैदा होगा? तो चलिए इस पैकेज में इसी बारे में बात करते हैं। ऐसे कौन से लक्षण है जो बताते हैं कि गर्भ में पल रहा बच्चा एक दम हैल्दी है। सबसे पहली बात- पहले तीन महीने आपको थकान और जी घबराने की समस्या हो सकती है लेकिन यह सब नॉर्मल है ऐसा बाद में सही हो जाता है।

1. बेबी मूवमेंट्स

अगर आपका बच्चा 5वें महीने में मूवमेंट्स करना शुरू कर दें तो समझ लें आपका बच्चा एकदम स्वस्थ है। वैसे कुछ बच्चे 6वें महीने की शुरुआत में करते हैं लेकिन ये मूवमेंट होते रहना ही सही है नहीं तो यह गड़बड़ के संकेत भी हो सकते हैं। अगर आपको सारा दिन मूवमेंट महसूस ना हो तो तुरंत चेकअप करवाएं।

PunjabKesari

2. बेबी वेट

गर्भ में बच्चे के स्वस्थ होने की निशानी है उसका वजन। अगर प्रेगनेंसी मंथ के साथ बेबी का वजन नहीं बढ़ रहा तो यह चिंता का विष्य हो सकता है। बच्चा जन्म से कमजोर हो सकता है। इसलिए बच्चे का उचित वजन बढ़ना जरूरी है।

3. पेट का आकार बढ़ना

प्रेग्नेंसी में आपके पेट का आकार बढ़ना भी एक तरह से स्वस्थ बच्चे की निशानी है। जैसे जैसे भ्रूण पेट में बढ़ता है पेट का आकार भी अपने आप बढ़ता जाता है और ऐसा तभी होगा जब बच्चा हैल्दी होगा।

PunjabKesari

4. स्तनों का बदलता रंग

स्तनों का रंग गहरा हो जाता है। प्रैग्नेंसी में ऐसा होना एक नॉर्मल है। आप और आपका बच्चा स्वस्थ माना जाता है।

5. सही से भूख लगती है।

आपको प्रैगनेंसी पीरियड में सही से भूख लग रही है। खाने पीने का मन कर रहा है तो भी बेचिंत रहे क्योंकि यह भी बच्चे के हैल्दी होने का संकेत देती है। अगर आप हैल्दी खाएंगी तो बच्चा भी हैल्दी-सेहतमेंद ही होगा।

PunjabKesari

6. पर्याप्त खून

बहुत सी महिलाओं के शरीर में गर्भावस्था के दौरान खून की कमी हो जाती है जो कि मां और बच्चे दोनों के लिए सही नहीं होती। अगर आपके शरीर में खून पूरा है यह भी गर्भ में स्वस्थ बच्चे के ही संकेत देता है।

इसके अलावा बेबी अल्ट्रासाउंड में बच्चे की धड़कन, वेट, पोजिशन सब बताया जाता है। आपकी गाइनी आपको अल्ट्रासाउंड स्कैन के जरिए भी बताती है कि गर्भ में पल रहा बच्चा हैल्दी है या नहीं। तो यह थी होने वाले हैल्दी बेबी की निशानियां। अगर आपको अपनी प्रैग्नेंसी में किसी तरह का संदेह हो तो तुंरत अपनी डाक्टर से चेकअप जरूर करवाएं। प्रैगनेंसी में हैलदी बेबी के लिए हैल्दी खाएं तनाव मुक्त रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static