दिल्ली के इन प्रसिद्ध मंदिरों में नवरात्रि दौरान होती है अलग धूम

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 03:51 PM (IST)

नवरात्रि का पावन त्योहार चल रहा है। इस दौरान देशभर में देवी दुर्गा के नौ रुपों की पूजा करने व व्रत रखने का महत्व है। लोग घरों में पूजा करने के साथ मंदिरों में भी देवी मां के दर्शन करने जाते हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली के 5 मंदिर बेहद ही प्रसिद्ध माने जाते हैं। मान्यता है कि यहां पर दर्शन मात्र से ही दुआ कुबूल हो जाती है। खासतौर पर नवरात्रि दौरान यहां पर खूब रौनक देखने को मिलती है। चलिए जानते हैं दिल्ली में स्थित इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में....

कालकाजी मंदिर

कालकाजी मंदिर, दिल्ली का बेहद पुराना व प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवी दुर्गा का काली स्वरूप को समर्पित है। मान्यता है कि यहां पर हर किसी को मनचाहा फल मिलता है। खासतौर पर नवरात्रि के दिनों में तो मंदिर की रौनक देखने वाली होती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

झंडेवाला मंदिर दिल्ली

दिल्ली का झंडेवाला मंदिर आदि शक्ति मां को समर्पित है। नवरात्रि के पावन दिनों में यहां पर विशेष तौर पर देवी मां की पूजा होती है। मंदिर फूलों व लाइट्स से खूब सजाया जाता है। मान्यता है कि देवी मां के दर्शन मात्र से ही संकटों का नाश हो जाता हैं। जीवन में खुशियां दस्तक देती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

योगमाया मंदिर

योगमाया मंदिर भगवान कृष्ण की बहन देवी योगमाया को समर्पित है। बता दें, इस पावन स्थल को महाभारत काल के पांच जीवित मंदिरों में से ही एक माना जाता है। मंदिर सफेद मार्बल से बना हुआ है। साथ ही इसके चारों को खूबसूरत बगीचे बने हुए है।

PunjabKesari

PunjabKesari

छतरपुर मंदिर

दिल्ली में स्थित छतरपुर मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। नवरात्रि दौरान यहां पर भक्तों की भीड़ जमा होती है। लोग दूर-दूर से माता रानी के इस रूप के दर्शन करने आते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

शीतला माता मंदिर

दिल्ली के शीतला माता मंदिर में नवरात्रि दौरान बेहद ही रौनक होती है। देवी मां का यह मंदिर दिल्ली के शीतला माता रोड पर स्थित है। मंदिर में माता की मूर्ति को छूने की मनाही है। मगर दूर से माता रानी को फूल अर्पित किए जा सकते हैं। नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर में बेहद ही भीड़ होती है। लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static