बिल्कुल अपनी मां जैसी हैं ये Actress, देखकर आपकी आंखें भी खा जाएंगी धोखा

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 02:01 PM (IST)

बेटियां अपनी मां की बहुत ही करीब होती हैं। भले वो पापा की आंखों का तारा होती है। लेकिन जब बात गुणों और टैंलेंट की आती हैं तो उनकी तुलना हमेशा मां से ही की जाती है। बेटियां अपनी मां के साथ हर बात शेयर कर लेती हैं। यह एक ऐसा खूबसूरत रिश्ता है कि बेटियां अपनी मां जैसा ही बनना चाहती हैं। बहुत सी बेटियां अपनी मां की तरह ही होती हैं। जिसके कारण लोग उन्हें अपनी मां की कार्बन कॉपी भी कहने लगते हैं। कार्बन कॉपी की  बात करें तो बॉलीबुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो बहुत सी खूबियों में अपनी मां की तरह लगती हैं । तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस और उनकी मां के बारे में...

सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा 

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों बॉलीवुड में अपना बहुत ही नाम कमा रही हैं। शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने फिल्म दबंग से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिन्हें आज लोग काफी पसंद करते हैं। सोनाक्षी के चेहरे को कुछ-कुछ फीचर्स उनकी मां पूनम सिन्हा से काफी मिलते हैं। 

PunjabKesari

हेमा मालिनी और उनकी बेटी इशा देओल 

हेमा मालिनी के बेटी इशा देओल भले ही बॉलीवुड में कुछ अपनी खास पहचान नहीं बना पाई। परंतु वह अपनी मां की तरह एक बहुत ही अच्छी क्लासीकल डांसर हैं। इशा जब भी किसी पार्टी के लिए तैयार होती हैं तो वह बिल्कुल अपनी मां हेमा मालिनी जैसी ही लगती हैं। इशा का चेहरा अपनी मां से काफी हद तक मिलता भी है। 

PunjabKesari

आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी रजदान 

बॉलीवुड के क्यूट और फेमस अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट भी हैं। आलिया ने बहुत ही कम उम्र में इतना अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। वह बिल्कुल अपनी मां सोनी रजदान की तरह लगती हैं। सोनी का जन्म ब्रिटिश में हुआ था। परंतु वह भारतीय अभिनेत्री हैं। 1986 में महेश भट्ट ने सोनी रजदान के साथ शादी की थी और 1993 में आलिया भट्ट का जन्म हुआ था। हाल में ही आलिया की शादी हुई है। आलिया का चेहरा काफी हद तक अपनी मां से मिलता है। 

PunjabKesari

श्रुति हासन और उनकी मां सारिका 

अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस सारिका की बेटी श्रुति बिल्कुल उनकी जैसी लगती हैं। सारिका का विवाह साउथ के स्टार कमल हासन के साथ हुआ था। 1986 में उनकी बेटी श्रुति का जन्म हुआ था। श्रुति के भी बहुत सी फीचर्स अपनी मां के साथ मिलते हैं। 

PunjabKesari

बबीता कपूर और बेटी करिश्मा कपूर  

रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर बिल्कुल अपनी मां जैसी ही दिखती हैं। करिश्मा बॉलीवुड की नाम-चुनावी एक्ट्रेस में से एक है। दोनों मां-बेटी अपने-अपने समय की  बहुत ही फेम्स हीरोइन रह चुकी हैं। 

PunjabKesari

जाह्नवी  कपूर और उनकी मां श्रीदेवी 

श्रीदेवी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के कारण लोगों  के दिल पर राज किया करती थी। श्रीदेवी एक अच्छी एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छी मां भी थी। उनकी बेटी जाह्नवी बिल्कुल अपनी मां की तरह लगती हैं। 

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर और उनकी मां शिवांगी 

श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री में इन दिनों बहुत ही नाम कमा रही हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए वह लोगों का दिल जीत लेती हैं। अपनी मां शिवांगी के तरह वह भी बॉलीवुड का एक बहुत ही जाना पहचाना नाम बन गई हैं।श्रद्धा पूरी तो नहीं लेकिन कुछ-कुछ फीचर्स उनकी मां की तरह जरुर मिलते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static