ये 5 आहार खाने से शरीर को मिलती हैं भरपूर एनर्जी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 03:13 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मियों के मौसम में अक्सर हम कमजोरी महसूस करते है। ऐसा इसलिए होता हैं ,क्योंकि हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती हैं। ऐसे में गर्मियों में ढेरों मौसमी फल मिलते हैं, जिनमें पानी की मात्रा काफी होती है और इनकी तासीर भी ठंडी होती है। इन्हें खाने से कई तरह से सेहत लाभ होते हैं। गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचाव होता है, लेकिन कुछ ऐसे भी फल होते हैं जिनकी तासीर गर्म होती हैं। ऐसे में इन फलों का अधिक सेवन भीषण गर्मी में करना ठीक नही। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जो आपको गर्मियों के मौसम में रखेंगे हाइड्रे़टेड। चलिए जानते हैं गर्मियों में कौन से फल खाना अच्छा माना जाता हैं।

तरबूज

गर्मियों में तरबूज खाना किसे पसंद नहीं होता है।  इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आपको लंबे वक्त तक हाइड्रेट रहना है तो खूब तरबूज खाएं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल भी हेल्दी रहता है।

PunjabKesari

खीरा

खीरा में गर्मियों के मौसम के लिए हीरा माना जाता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होता है। पानी अधिक होने के साथ-साथ इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होता है। जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में काफी मदद करता है।

PunjabKesari

सेब

खाली पेट आप आराम से सेब खा सकते हैं। सेब काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, आयरन, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं।  शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ-साथ आंखों को हेल्दी रखने का काम भी सेब करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल की बीमारी को भी दूर करता है।

PunjabKesari

नारियल पानी

नारियल पानी में पोटेशियम,मैग्नीशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट पाये जाते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद करते है। इसलिए नारियल पानी को गर्मियों के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

संतरा

संतरा एक और सुपर फूड है जो गर्मियों के मौसम में आपको लाभ पहुंचाता है। संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है और गर्मियों में आपको सुगंधित और ठंडा महसूस कराता है।
PunjabKesari




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static