अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनसे करवाएं ये 3 योगासन

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:13 AM (IST)

योगासन के फायदे : बच्चों को अगर कम उम्र में ही योग की शिक्षा दी जाए तो यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे बच्चों का इम्‍यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों का खतरा नहीं रहता। सूर्य नमस्कार से चंचल बच्चों का मन शांत रहता है। योगासन बच्चों को तनावमुक्त करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। इसलिए बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए योगासन कराने बहुत जरूरी है। आइए जानिए बच्चों को कौन-कौन से योगासन कराने चाहिए?

बच्चों को योग कराते समय इन बातों का रखें ख्याल
बच्चों का शरीर बहुत लचीला होता है इसलिए उनसे कोई भी कठिन योगासन न करवाएं और योग कराते समय आप उनके साथ रहें। जब बच्चे की योग में रूचि बढ़ जाए तो उन्हें और अलग-अलग तरह के योग सिखाएं। 

1. भुजंगासन
PunjabKesari
यह आसन बच्चों के हाथ और कंधों को मजबूत करने के लिए काफी फायदेमंद है साथ ही में इसे करने से शरीर के बाकी अंग भी स्वस्थ रहते हैं। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को कंधों के पास रख कर सांस लेते हुए शरीर के अगले भाग को नाभि तक ऊपर उठाएं। ध्यान रखें कि कमर में ज्यादा खिचाव न आएं। कुछ देर बाद सांस छोड़ते हुए पहली स्थिति में वापिस आ जाएं।

2. उत्तानासन

PunjabKesari
इस आसन को करने से बच्चों के दिमाग में खून का बहाव बढ़ जाता है और तनाव कम होता है साथ ही जांघों में ताकत आ जाती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर शरीर को कमर से नीचे की तरफ मोड़ते हुए दोनों हाथों को जमीन पर लगाएं।

3. बालासन

PunjabKesari
यह आसन उन बच्चों के लिए फायदेमंद है जो बहुत चंचल और नटखट होते हैं। इसे करने से मन शांत रहता है। इसके लिए एड़ियों पर बैठ जाएं और आगे की तरफ झुकते हुए कूल्हों को एड़ियों पर रखें। फिर माथे को जमीन पर रखें। हाथों को शरीर के दोनों ओर से आगे की ओर बढ़ाते हुए जमीन पर रखें। कुछ देर बाद धीरे से उठकर एड़ी पर बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी को धीरे-धीरे सीधा करें। फिर समान्य स्थिति में आ जाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static