सोते समय सिरहाने न रखें ये 3 चीजें, हो सकता है नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 11:36 AM (IST)

वास्तुशास्त्र में चीजों को लेकर बहुत से नियम होते है। इसलिए हर चीज अपने उचित स्थान पर होनी बहुत जरूरी है। बात अगर हम रात को सोने की करें तो कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें अपने सिरहाने के पास कभी रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे नींद में बाधा आने के साथ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है उन चीजों के बारे में...

इलैक्ट्रॉनिक चीजें

बहुत से लोगों को रात सोने से पहले बेड पर फोन, लैपटॉप आदि चीजें यूज करने की आदत होती है। ऐसे में वे अपनी घड़ी, लैपटॉप, वीडियो गेमस फोन आदि इलैक्ट्निक्स चीजों को अपने सिरहाने रख कर ही सो जाते है। मगर वास्वातु के अनुसार इन चीजों के साथ सोना शुभ नहीं माना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक भी इन उपकरणों से निकलने वाली किरणें हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसके अलावा इनमें से निकलने वाली आवाजें नींद में बाधा डालती है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ता है। 

nari

पर्स

सोने से पहले अपने पर्स को अलमारी में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे सिरहाने पर रख कर सोने से खर्चों में वृद्धि आती है। इसे रखने की सही जगह अलमारी और तिजोरी मानी जाती है। इसलिए सोने से पहले इसे अपने सिरहाने रखने की गलती न करें। 

nari

अखबार

जिन लोगों को देर रात पढ़ने की आदत होती हैं। वे लोग रात को अपने बेड पर ही अखबार, मैगजीन या कोई किताब पढ़ने के बाद उसे अपने सिरहाने पर रख कर ही सो जाते है। मगर वास्तु के अनुसार ऐसा करने से जीवन पर बुरा असर पड़ता है। जीवन में संघर्ष और कठिनाइओं का सामना करना पड़ सकता हैं। 

nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static