मानसून में इंफेक्शन से बचाएंगे ये 3 सुपर फूड्स
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 05:55 PM (IST)

मानसून का महीना सभी को बेहद अच्छा लगता है। सूरज की तेज गर्मी से राहत मिलने के बाद बारीश के मौसम में सभी को सुकून मिलता है। इस मौसम को एन्जॉय करने के लिए लोग खासतौर पर ऑयली फूड खाना पसंद करते है। मगर बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी इकट्ठा होने से वायरस और बैक्टीरिया पनपने लगते है। ऐसे में बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। साथ ही ज्यादा तला-भुना खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसके कारण शरीर को मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम आदि होने का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए खाने में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे इम्यून पॉवर बढ़ने मे मदद मिलें। तो चलिए आज हम आपको 3 सुपर फूड्स के बारे में बताते है जिसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलेगी।
हल्दी दूध
हल्दी में एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण पाएं जाते है। यह शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकता है। इसके साथ ही मौसमी सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। इसका रोजाना दूध में मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इसतरह बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। बारिश के मौसम में खासतौर पर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
यूं करें सेवन
1 गिलास दूध में 1/4 टेबलस्पून हल्दी पाउडर मिक्स कर एक उबाल आने दें। आप चाहे तो इसमें 1 टेबलस्पून देसी घी और थोड़ी सी काली मिर्च भी मिला सकते है। तैयार दूध को रोजाना सोने के कम से कम 30 मिनट पहले पीएं। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर होने के साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही इससे गहरी और अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।
बादाम
विटामिन-ई से भरपूर बादाम का सेवन करने से शरीर में एनर्जी आती है। इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण सेहत और त्वचा को हैल्दी बनाएं रखने में मदद करते है। यह शरीर को वायरल या इंफेक्शन होने से बचाता है। साथ ही फेफड़ों स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करता है। एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर होने से मौसमी बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है।
यूं करें सेवन
वैसे तो इसे स्नैक्स या किसी भी चीज में मिक्स करके खाया जा सकता है। इसके अलावा इसे दूध में मिलाकर भी पीया जा सकता है। इसका दूध तैयार करने के लिए 4-5 बादाम को काट कर या पीसकर 1 गिलास दूध में डालकर 1-2 उबाल आने तक पकाएं। तैयार दूध को रात को सोने के 30 मिनट पहले पीएं। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है। शरीर को भारी मात्रा में पोषक तत्व मिलने के साथ गहरी व अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
दहीं
बारिश को मौसम में लोगों को तला-भुना, जंक फूड खाना काफी अच्छा लगता है। मगर इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस परेशानी से राहत पाने के लिए दही का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन होता है। यह एक प्रोबायोटिक फूड माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में गुड बैक्टीरिया की गिनती बढ़ने लगती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों से बचाव रहता है। सात ही विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत होने से बारीश के मौसम में होने वाले सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार आदि होने के खतरे को कम करता है।
यूं करें सेवन
सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन योगर्ट का सेवन करना काफी बेस्ट माना जाता है। इसके अलावा जो फ्लेवर्ड योगर्ट में भारी मात्रा में चीनी मिक्स की होती है। इसे आप भोजन के साथ खा सकते है। इसके अलावा इसकी स्मूदी, रायता और लस्सी बनाकर सेवन किया जा सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
IND vs AUS 3rd ODI : हार्दिक-कुलदीप की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 270 रन का लक्ष्य

Recommended News

आज से शुरू हुए चैत्र नवरात्र, नवरात्रि में इन खास मंत्रों का जाप करना होता है लाभकारी, जानें कैसे करें पूजा

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज, पहले दिन होती है देवी मां के पहले स्वरुप शैलपुत्री की पूजा