इन Chefs ने किया पूरी दुनिया में भारतीय cuisine का नाम रोशन, Michelin Star से हुए सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 11:36 AM (IST)

संजीव कपूर से शुरु हुआ भारतीय chefs का फूड इंडस्ट्री में तहलका मचाने का दौर आज तक कायम है। जहां अब विकास खन्ना, रणवीर बरार जैसे लाजवाब chefs फूड इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। वहीं अमेरिका में रहने वाले 3 भारतीय chefs ने गैस्ट्रोनॉमी का सर्वोच्च मिशेलिन स्टार्स जीतकर भारतीय cuisine को पूरी दुनिया में आगे लाने का काम किया है। न्यूयॉर्क शहर के सेम्मा रेस्तरां के शेफ विजय कुमार, वाशिंगटन डीसी में Raina Restaurant के चेतन शेट्टी और शिकागो के इंडियन रेस्तरां के सुजान एस - ये 3 शेफ हैं जिन्हें मिशेलिन गाइड यूएस विजेताओं की सूची में अपनी जगह बनाई है।

इस सफलता को देखते हुए मास्टर शेफ के फेमस जज विकास खन्ना जो की खुद मिशेलन स्टार जीत चुके हैं ने  इंस्टा पर इन तीनों chefs को बधाई देते हुए पोस्ट डाला। आप भी डालिए इस पोस्ट पर नजर....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

आइए आपको बताते हैं इनके बारे में विस्तार से....

शेफ विजया कुमार

शेफ विजया कुमार न्यूयॉर्क शहर की हलचल वाले सेम्मा में रसोई का नेतृत्व करते हैं। सेम्मा का तमिल में अर्थ है लाजवाब, वहीं अमेरिका में सबसे टेस्टी साउथ इंडियन फूड के लिए इससे कोई बेहतर विकल्प है ही नहीं। बता दें, सेम्मा मिशेलिन स्टार से सम्मानित होने वाला अमेरिका में एकमात्र भारतीय रेस्तरां भी माना जाता है - रेस्तरां को इसकी पहली मान्यता 2022 में मिली थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijaya Kumar (@chef.vijayakumar)

शेफ चेतन शेट्टी

शेफ चेतन शेट्टी वाशिगंटन डीसी में रानिया नाम एक एक बेहतरीन डाइनिंग रेस्तरां चलाते हैं। पंजाब ग्रिल डीसी जैसे प्रतिष्ठित रेस्तरां के  Concept पर बना Rania, भारतीय cuisine को एक नए ढंग से पेश करता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chetan Shetty (@chefchetanshetty)

शेफ सुजान एस

शेफ सुजान सरकार शिकागो में इंडिएन के हेड शेफ हैं। ये एक फाइन dining restaurant है जो इंडियन  cuisine को fusion फूड के तौर पर सर्व करता है। आपको यहां पर वेज और नॉन वेज दोनों ही फूड मेन्यू में मिल जाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sujan S. (@chefsujans)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static