डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे नारियल पानी से बने ये 2 हेयर मास्क

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 01:40 PM (IST)

नारियल पानी एक सुपर ड्रिंक के रूप में जाना जाता है जिसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। यह दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, एंटी- ऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है। इसका सेवन करने के साथ बालों पर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही डैंड्रफ, ड्राई और बेजान बालों की परेशानी से राहत मिलती है। तो चलिए आज हम आपको नारियल पानी से बनने वाले 2 हेयर मास्क के बारे में बताते है जिससे बालों को पोषण मिलने के साथ इससे जुड़ी समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगा। 

मजबूत बालों के लिए 

अक्सर लोग बालों में नारियल तेल लगाना पसंद करते है लेकिन क्या आप जानते है नारियल पानी भी बालों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है? नारियल का पानी पीने के साथ- साथ बालों पर लगाने से भी फायदा मिलता है। यह झड़ते, रूखे और बेजान बालों को मजबूती दिलाने के बालों में शाइनी बनाता है। यह बालों के लिए कंडीशनर के रूप में काम करता है। 

सामग्री

नारियल पानी- 5 टेबलस्पून
शहद- 1 टेबलस्पून
दही- 1 टेबलस्पून

Image result for coconut water pic,nari

विधि

- सबसे पहले एक कटोरी में सभी चीजों को मिलाए।
- अब तैयार हेयर मास्क को हल्के हाथों से बालों पर लगाए। 
- 15-20 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें।
- बाद में बालों को अपने रेगुलर शैंपू से धो लें।

डैंड्रफ से दिलाए छुटकारा

नारियल पानी का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों को पोषण पहुंचाने के साथ अच्छे से साफ करता है। यह सिर में होने वाली खुजली की परेशानी को दूर कर बालों को सिल्की, सॉफ्ट और हैल्दी बनाने में मदद करता है। 

Image result for thin hair girl pic,nari

सामग्री 

नारियल पानी- 5 टेबलस्पून
नीम का तेल- 1/2 टीस्पून

विधि

- सबसे पहले एक कटोरी में दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे स्कैल्प से लगाते हुए सारे बालों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाए।
- मसाज करने के बाद इसे 1 घंटे के लिए बालों पर लगा रहने दें। 
- निश्चित समय के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

Image result for beautiful hair girl pic,nari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static