इस खतरनाक बीमारी के कारण पेट में रहता है दर्द, किचन में मौजूद इन चीजों से करें खुद का बचाव

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 11:26 AM (IST)

नारी डेस्क: कुछ लोगों को अकसर पेट की समस्या परेशान करती है। वह पेट में दर्द, ऐंठन, दस्त, कब्ज, पाचन संबंधी समस्याओं में उलझे रहते हैं। यह समस्या आंतों में सूजन के कारण आती है इसे मेडिकल भाषा में सूजन आंत्र रोग या इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज (inflammatory bowel disease) कहा जाता है। यह एक्जिमा, ब्रेन फ़ॉग या मुंहासे के रूप में भी  आप पर हावी हो सकती है। 

PunjabKesari

इन बीमारियों का भी खतरा 

इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को अपने हेल्थ पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में मार्च 2024 के एक लेख के अनुसार सूजन अल्जाइमर, अवसाद, मधुमेह, गठिया और कैंसर जैसी बीमारियों से भी जुड़ी हुई होती है। सूजन के कारण आंतों में छाले हो जाते हैं, जो समय के साथ कैंसर में परिवर्तित हो सकते हैं। 


आंतों में सूजन का कारण

संक्रमण, गंदा खून और पैरासाइट्स और इम्यूनिटी डिसफंक्शन आंतों में सूजन का कारण बन सकते हैं। आमतौर पर इसके लिए खराब खानपान, खराब इम्यून सिस्टम, स्ट्रेस, वायु प्रदूषण, शराब और स्मोकिंग जैसी आदतों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। दरसअल आंत में सूजन में और इम्यूनिटी का बहुत गहरा संबंध होता है। आमतौर पर हमारा इम्यून सिस्टम संक्रमण से लड़ता है। आंत में सूजन वाले लोगों में कमजोर इम्यूनिटी देखी गई है।

PunjabKesari
इन चीजों का सेवन है फायदेमंद

 ऐसे में एक्सपर्ट एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण वाले खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह देते हैं। यह आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखने और इन स्थितियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि- "एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं, जो तनाव को कम करके और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं।" 


पेट के लिए ये चीजें भी फायदेमंद

हल्दी, फैटी मछली और जामुन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर, एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ हृदय के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा  शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण आपके पेट के इन्फेक्शन की परेशानी को दूर कर सकता है।

PunjabKesari

साबुत अनाज पर करें भरोसा

एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ बेहतर पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सहायता करते हैं। पुणे स्थित पोषण विशेषज्ञ प्रीथमेश मागो कहते हैं- "जो लोग पहले से ही गठिया जैसी सूजन संबंधी स्थितियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए इन खाद्य पदार्थों को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। पेट की समस्या से परेशान लोगों को साबुत अनाज जैसे कि ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ, ए और जौ को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। 

पेट को आराम दिलाती हैं ये चीजें

बेल मिर्च, फूलगोभी, पालक, ब्रोकोली और केल जैसी सब्जियां भी पेट को आराम दिला सकती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि- "फाइबर से भरपूर ये खाद्य पदार्थ आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करेंगे।"अदरक, लहसुन, फूफरी, अलसी और आंवला जैसे खाद्य पदार्थों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। "

जानें इन चीजों के फायदे

अदरक कब्ज, पेट दर्द, पेट की ऐंठन, मरोड़ व गैस जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। मेथी के बीज में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन से छुटकारा दिलाने का काम कर सकती है।हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सबसे अच्छा नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। ऐसे में यदि आप गट की समस्या से परेशान है तो हेल्दी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static